रोजाना लाखों कमा रही यह महिला, बस करती है ये आसान काम, एक घंटे का चार्ज सुनकर रह जाएंगे दंग
Nanny: एक महिला बच्चों की देखभाली करके लाखों रुपया कमाती है। वे एक घंटा के लिए 13 हजार रुपये चार्ज करती है। अमीरों के बच्चों को केयर करती है।

Child Care: लोग कहीं न कहीं से कमाई की जुगाड़ लगा ही लेते हैं। एक कहावत है कि भगवान ने पेट दिया है तो रास्ता भी बना ही देंगे। किस क्षेत्र से लोग मोटी रकम कमा लें, इसका किसी को अंदाजा नहीं। एक ऐसा ही मामला आया है कि एक महिला नैनी (दाई) बनकर मोटी कमाई करती हैं। इतनी कमाई कि आप अंदाजा तक नहीं लगा सकते।
सीएनबीसी के साथ दिए इंटरव्यू में उन्होंने यह खुलासा किया है। अमेरिकी महिला का नाम ग्लोरिया रिचर्ड्स है। वे अरबपतियों के बच्चों का देखभाल करके रोजाना लाखों रुपये कमाती हैं। उन्होंने बताया कि यह पेशा उनके जीवन का अहम हिस्सा बन गया है। इस पेशे से उन्होंने अपने कई सपने पूरे किए हैं।
ग्लोरिया इस पेशे से रोजाना 1.6 लाख रुपये कमाती है। वे 13 हजार रुपये से अधिक प्रति घंटे का चार्ज करती हैं। वे अरबपति लोगों के बच्चों का देखभाल करती हैं। इसके लिए उन्होंने प्रति घंटे के हिसाब से अपना रेट फिक्स किया है। जिससे वे काफी पैसे कमाती हैं।
Recommended Video

वह एक बार में 10 परिवारों के साथ काम कर सकती है। जिससे उन्हें एक दिन में कुल 2 हजार अमेरिकी डॉलर यानी 1.6 लाख रुपये से अधिक की कमाई होती है। ग्लोरिया ने चाइल्ड केयर को अपना पेशा बना लिया है। जो माता-पिता अपने बच्चों की देखभाल नहीं कर पाते हैं, उन बच्चों को ग्लोरिया केयर करती हैं। उन्हें मोरल सपोर्ट भी करती हैं।
ग्लोरिया रिचर्ड्स बताती हैं कि वह श्वेत बच्चों की देखभाल करने वाली अश्वेत महिला हैं। साथ ही उन्होंने बताया कि अब उन्हें इस पेशे से काफी प्यार भी हो गया है। उन्हें काफी अच्छा लगता है।
यह भी पढ़ें- प्रेगनेंसी में लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं Ileana D Cruz, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल हुई तस्वीर












Click it and Unblock the Notifications