प्रेगनेंसी में लॉन्ग ड्राइव पर निकलीं Ileana D Cruz, एक्ट्रेस ने फ्लॉन्ट किया बेबी बंप, वायरल हुई तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज प्रेग्नेंट हैं। वह अपनी जिंदगी के इस फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में एक्ट्रेस सैर पर निकली जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

Ileana D Cruz

Ileana D Cruz Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रुज अपनी प्रेग्नेंसी की वजह इन दिनों चर्चा में हैं। आए दिन एक्ट्रेस अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़े अपडेट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। जहां लोग एक्ट्रेस से अपने बच्चे के पिता का नाम पूछ रहे हैं तो वहीं एक्ट्रेस अपनी जिंदगी के इस फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं।

सैर पर निकलीं इलियाना डिक्रुज
हाल ही में इलियाना डिक्रुज अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की। इस फोटो में एक्ट्रेस बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईँ। इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन पर लिखा, 'सन आउट, बंप आउट'। इसमें एक्ट्रेस में गाड़ी में बैठी हुई नजर आ रही है। वो जिंदगी के इस सबसे खूबसूरत फेज को खूब इंजॉय कर रही हैं।

फ्लान्ट किया बेबी बंप
बता दें कि, इलियाना डिक्रुज ने हाल ही में अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'कमिंग सून। अपनी लिटिल डार्लिंग से मिलने का और इंतजार नहीं कर सकती।' एक्ट्रेस के इस पोस्ट के बाद से फैंस के सवालों की झड़ी लग गई कि आखिर इस बच्चे के पिता का नाम क्या है। आपको बता दें कि इलियाना डिक्रुज अभी तक अनमैरिड हैं।

इलियाना डिक्रुज का ब्रेकअप
बता दें कि इलियाना डिक्रूज कुछ साल पहले एंड्रयू नीबोन के साथ रिलेशनशिप में थीं। एक्ट्रेस ने अपने रिलेशनशिप की जानकारी सोशल मीडिया पर दी थी। तब ये अफवाह भी उड़ी थी कि दोनों शादी कर सकते हैं। हालांकि साल 2019 में दोनों का ब्रेकअप हो चुका था। वहीं हाल ही में ये खबर आई थी कि इलियाना कैटरीना कैफ के भाई सेबेस्टियन लॉरेंट मिशेल को डेट कर रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+