'मुझे यीशु ने कहा...' चिल्लाकर 37 हजार फीट पर फ्लाइट का गेट खोलने लगी महिला, जानिए फिर क्या हुआ

साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) में सफर कर रही एक महिला यात्री (flight Passenger) ने फ्लाइट का गेट (aircraft door) खोलने की कोशिश की, जिसके बाद बड़ी मशक्कत के बाद उसको काबू किया गया।

Passenger tries to open Flight door: साउथवेस्ट एयरलाइंस (Southwest Airlines) की फ्लाइट में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक महिला यात्री ने 37 हजार फीट पर विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। जिसके बाद प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई और विमान से महिला यात्री को गिरफ्तार किया गया। वहीं महिला से इस हरकत के पीछे कुछ ऐसा बताया, जिसको सुनकर हर कोई परेशान है।

साउथवेस्ट फ्लाइट में महिला यात्री की हरकत

साउथवेस्ट फ्लाइट में महिला यात्री की हरकत

दरअसल ह्यूस्टन,टेक्सास से कोलंबस, ओहियो जाने वाली साउथवेस्ट एयरलाइंस की फ्लाइट को एक यात्री की हरकत के बाद शनिवार दोपहर लिटिल रॉक, अरकंसास (Arkansas) में आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। यह घटना तब हुई जब साउथवेस्ट फ्लाइट 192 ह्यूस्टन से कोलंबस की उड़ान पर थी। पायलट ने फ्लाइट के रूट को बदला और फिर अरकंसास में बिल एंड हिलेरी क्लिंटन एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करने के बाद यात्री को पुलिस को सौंप दिया गया।

महिला ने अटेंडेंट को धक्का दिया, फिर...

महिला ने अटेंडेंट को धक्का दिया, फिर...

महिला यात्री की पहचान एलोम एगबेग्निनौ (Elom Agbegninou) के रूप में हुई, जिसको 37,000 फीट पर कथित तौर पर विमान के साइड के दरवाजे को खोलने की कोशिश करने के बाद रोका गया और गिरफ्तार करवाया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 34 वर्षीय महिला ने फ्लाइट अटेंडेंट को धक्का दिया और साइड का दरवाजा खोलने की कोशिश की।

कोर्ट में कहा- यीशु ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा

कोर्ट में कहा- यीशु ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा

गनीमत रही कि उसे एक यात्री ने रोक लिया। इधर, गिरफ्तारी के बाद अरकंसास के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट द्वारा सोमवार को जारी किए गए अदालती दस्तावेजों में कहा गया है कि एगबेग्निनौ ने "यीशु ने उसे ओहियो के लिए उड़ान भरने के लिए कहा और यीशु ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा"।

रोकने वाले शख्स को बार-बार काटा

रोकने वाले शख्स को बार-बार काटा

डॉक्यूमेंट्स में बताया गया कि महिला फ्लाइट में अपना सिर मार रही थी और यही शब्दों को दोहरा रही थी कि "यीशु ने उसे ओहियो के लिए उड़ान भरने के लिए कहा और यीशु ने उसे विमान का दरवाजा खोलने के लिए कहा" जब तक कि उसे एक यात्री ने जमीन पर नहीं गिरा दिया। अदालत के दस्तावेजों के अनुसार जिस व्यक्ति ने उसे रोकने की कोशिश की, उसकी जांघ पर बार-बार काटा गया। अपनी गिरफ्तारी के बाद महिला ने अधिकारियों को बताया कि वह एक पादरी से मिलने मैरीलैंड जा रही थी। दिलचस्प बात यह है कि उसके पास कोई सामान नहीं था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+