30 फीट गहरे कुएं में जाकर सिपाही ने बचाई मासूम बच्ची की जान, वीडियो वायरल
उत्तर प्रदेश के एक सिपाही की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। हो भी क्यों न। इन्होंने काम ही ऐसा किया है।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के एक सिपाही की सोशल मीडिया पर खूब तारीफ हो रही है। हो भी क्यों न। इन्होंने काम ही ऐसा किया है। दरअसल यूपी पुलिस ने इस सिपाही का एक वीडियो ट्विटर पर पोस्ट किया था, जिसके बाद यह वीडियो वायरल हो गया। आइए जानते हैं कौन हैं यूपी पुलिस के ये जांबाज सिपाही और इन्होंने ऐसा क्या किया कि ये सभी की आंख के तारे बन गए...

30 फीट गहरे गड्ढे में जाकर मासूम को बचाया
दुनिया में कोई यूं ही प्रसिद्ध नहीं हो जाता। कुछ ऐसा कर गुजरना होता है, जिससे सब आश्चर्यचकित रह जाएं। यूपी पुलिस के कॉन्स्टेबल कमल कांत ने कुछ ऐसा ही कर दिखाया। वह एक मासूम बच्ची को बचाने के लिए 30 फीट गहरे गड्ढे में चले गए और बच्ची को बचाने में कामयाबी हासिल की।

अगवा कर बच्ची को फैंक दिया था गड्ढे में
यह घटना कानपुर की है जहां एक मासूम बच्ची को किडनैपरों ने अगवा कर 30 फीट गहरे गड्ढे में फैंक दिया गया था। मामला सामने आने पर बच्ची को बचाने के लिये यूपी पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया गया। सिपाही कमल कांत ने बिना किसी देरी किये गड्ढे में जाने का फैसला किया और सुरक्षित बच्ची को बाहर निकाला।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
इस पूरे बचाव अभियान का वीडियो उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट किया है। जिसे खूब लाइक्स मिल रहे हैं। वीडियो में कमल कांत रस्सी पर लटककर बच्ची को कुएं से बाहर निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं। हम इस जांबाज सिपाही को सलाम करते हैं।
देंखे वायरल वीडियो












Click it and Unblock the Notifications