ये कैसी क्रिएटिविटी! बुर्का पहनकर रैंप वॉक करने लगी छात्राएं तो मच गया बवाल, लोगों ने किया विरोध
Girls doing ramp walk in Burka: हाल ही में उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के एक मशहूर कॉलेज की छात्राओं ने रैंप वॉक किया तो बवाल मच गया। देखते ही देखते रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर दो धड़े इस मुद्दे पर बंटे हुए नजर आए।
कई लोगों ने मुस्लिम लड़कियों के वीडियोज को देखने के बाद उनपर धार्मिक भावनाओं को भड़काने का आरोप लगाया तो कईयों ने कहा कि बुर्का पहनकर रैंप वॉक करने में गलत ही क्या है।

वहीं इन सब ट्रोलिंग को लेकर रैंप वॉक करने वाली लड़कियों का भी बयान सामने आया। उन्होंने कहा कि ये तो क्रिएटिविटी है और एक अलग तरह की एक्टिविटी है। इसमें क्या गलत है? वहीं सोशल मीडिया पर एक धड़ा इस बात पर तुला हुआ था कि महिलाओं ने मजहब का मजाक उड़ाकर रख दिया है। बुर्का कोई फैशन नहीं है, बल्कि ये तो एक मजहब की पहचान है।
लोगों ने कहा कि बुर्के को इस तरह फैशन बनाना उसका मजाक उड़ाने जैसा है। इस बारे में बात करते हुए कॉलेज की टीचर्स ने भी कहा कि मुस्लिम समाज में एक सोच बनी रहती है कि महिलाओं को आगे नहीं बढ़ना चाहिए। उन्हें आगे नहीं जाना चाहिए। ऐसे में ये चीज एक तरह से महिलाओं को आगे बढ़ाने में सक्षम हो सकती है। इसलिए हमें इसे गलत नजरिये से नहीं देखना चाहिए।
लड़कियों का खुद का भी मानना है कि इसमें कोई भी गलत बात नहीं है। जब स्कूली टीचर्स कहते हैं कि कुछ अलग और क्रिएटिव करो तो ऐसा करने में बुराई ही क्या है। अब सोशल मीडिया पर लड़कियों का ये वीडियो वायरल हो रहा है और लोग इसपर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। यूपी के मुजफ्फरनगर के कॉलेज का बुर्के के इस वीडियो को लेकर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में छाया हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications