बांस से बनाया हाथ धोने का अनोखा वॉश बेसिन, नागालैंड के मंत्री ने शेयर किया वीडियो
नागालैंड के पर्यटन मंत्री तेम्जेन इम्ना ने बांस से बना अनोखा वॉश बेसिन का वीडियो शेयर किया है।
नागालैंड के उच्च शिक्षा और पर्यटन मंत्री तेम्जेन इम्ना अलोंग ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक बांस की मदद से वॉश बेसिन (हाथ धोने का पात्र) बनाया गया है। जो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
पर्यटन मंत्री ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि देखा है कहीं ऐसा ? इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे एक बांस को अंदर से खोखला करके एक पाइप की तरह बना लिया गया है। फिर इसमें कई जगह पर छेद करके उसे वॉश बेसिन की तरह यूज किया जा रहा है।

Recommended Video
ये वीडियो देखकर लोगों की अलग अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। लोगों को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है। लोगों का कहना है कि बांस का वॉशबेसिन न केवल सुंदर बल्कि काफी क्रिएटिव भी लग रहा है। लकड़ी के स्टॉपर्स से सुसज्जित छेदों से पानी बाहर निकलता है। हाथ की स्वच्छता को महत्व देते हुए बेसिन में हैंड वॉश और तौलिए भी लगाए गए हैं।












Click it and Unblock the Notifications