क्या आप भी हैं नूडल्स खाने के शौकीन? अगली बार स्ट्रीट फूड खाने से पहले देखिये ये वायरल वीडियो

वायरल वीडियो में जिस जगह पर नूडल्स बनाए जा रहे हैं, वहां सैनिटेशन का नामो निशान भी नहीं दिख रहा है। किसी ने हाथों पर ग्लव्स तक नहीं पहन रखे हैं।

Credit: @chiragbarjatyaa/Twitter

कई लोगों को फास्ट फूड खाने का बेहद शौक होता है। ऐसे लोग लगभग हर दूसरे दिन बाजार में कुछ चाइनीज फूड खाने चले जाते हैं। स्ट्रीट फूड के दीवाने ये लोग हर ओकेजन में बाहर का खाना ही ढूंढते हैं। स्ट्रीट फूड में जो जिश सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली है, वो है नूडल्स। फिर चाहे बात मसाला नूडल्स की हो या फिर हक्का की। लेकिन क्या आपको जरा सा भी अंदाजा है कि जिन नूडल्स को आप बड़े चाव से खाते आए हैं, वो किस तरह से बनाए जाते हैं? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो ऐसे सवालों का जवाब देता दिख रहा है।

कई बार वायरल होते हैं वीडियो

कई बार वायरल होते हैं वीडियो

अकसर लोग सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज पोस्ट करते हैं, जिनमें पैक्ड फूड बनाने के तरीके दिखाए जाते हैं। कई बार कारखानों या फैक्ट्रियों में चीजें किस तरह से बनाई जाती हैं, इसके वीडियोज लोगों के सामान्य ज्ञान के लिए शेयर किए जाते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियोज भी सामने आ जाते हैं, जिनमें पैक्ड फूड बनाने के तरीके को अच्छी तरह समझने के बाद आप भी इन्हे खाने से पहले कई बार सोचना चाहेंगे।

वायरल हो रहा वीडियो

वायरल हो रहे एक वीडियो में चाइनीज नूडल्स बनाने का तरीका दिखाया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि नूडल्स बनाते समय काम करने वाले किसी भी शख्स के हाथ में दस्ताने तक नहीं हैं। भले ही काम मशीनों से हो रहा हो, लेकिन हाइजीन का यहां पर दूर-दूर तक नाम नहीं है। हक्का नूडल्स के शौकीन लोगों को इसके बनाए जाने के तरीके का ये वीडियो जरूर देख लेना चाहिए।

बिना ग्लव्स के काम कर रहे मजदूर

बिना ग्लव्स के काम कर रहे मजदूर

इस वीडियो को चिराग बड़जात्या नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है, जिसमें नूडल्स बनाने का तरीका बड़ी ही बारीकी से दिखाया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि शख्स पहले आटे/मैदे को तैयार कर रहा है। इसके बाद उसे चपटा करने के लिए मशीन का इस्तेमाल किया जाता है। फिर तीसरे या चौथे प्रोसीजर पर आकर कहीं इसे मशीन की मदद से नूडल्स का शेप दिया जाता है।

सफाई का नहीं है नामो-निशान

सफाई का नहीं है नामो-निशान

आप देख सकते हैं कि जिस जगह पर ये नूडल्स तैयार किए जा रहे हैं, वो साफ तो बिल्कुल भी नजर नहीं आ रही। इसके अलावा यहां काम करने वाले किसी भी शख्स के हाथ में ग्लव्स तक नहीं हैं। सफाई का यहां दूर दूर तक नामो निशान नहीं है। लास्ट प्रोसीजर में शख्स पैकेट्स में इन नूडल्स को पैक करता नजर आ रहा है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है कि लास्ट बार आपने शेजवान सॉस के साथ हक्का नूडल्स कब खाए थे?

लोगों ने किया रिएक्ट

लोगों ने किया रिएक्ट

वीडियो को लाखों लोगों ने देखा है और हजारों लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कहा कि चिराग ने नया बिजनेस शुरू किया है। कभी रस्क की फैक्ट्री तो कभी नूडल्स की फैक्ट्री के वीडियोज शेयर कर रहा है। एक दिन पूरा देश स्लिम हो जाएगा। कई लोगों ने बताया कि ये तो सबसे साफ तरीका है, इससे भी गंदे तरीकों से नूडल्स बनाए जाते हैं।

Recommended Video

    Delhi AIIMS के खाने के सैंपल फेल, Food Safety Department ने की थी जांच | वनइंडिया हिंदी *News

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+