अच्छी खासी नौकरी छोड़कर 'जलपरी' बन गई महिला, बोली- 'पहले से बहुत ज्यादा खुश हूं'
कई लोग सब छोड़ छाड़कर अपने सपनों को पूरा करने के पीछे लग जाते हैं। बस मन में अपने पैशन को फॉलो करने का जुनून लिए। ऐसा ही कुछ एक महिला ने भी किया। अपनी अच्छी खासी अंग्रेजी टीचर की नौकरी छोड़कर महिला मर्मेड बन गई।
Moss Green नाम की महिला अंग्रेजी की शिक्षिका बने के लिए सिसिली आई थी। इस दौरान उसे मर्मेड बनने का आइडिया आया।

एक दिन मॉस ने एक बीच में समुद्र के अंदर से मैजिकल मर्मेड के कपड़े पहने एक आदमी को निकलते हुए देखा। शख्स को देखकर महिला को भी ऐसे ही बनने का ख्याल आया। ऐसे ही ये मर्मेड बनने का विचार कब उस महिला की हॉबी बन गया, उसे पता ही नहीं चला।
मेट्रे से बात करते हुए मॉस ग्रीन बोलीं कि बीच में वो सब देखना मेरे लिए जादुई था। उस वक्त मेरे दिमाग में ये बात क्लीयर हो गई कि मेरी हॉबी मर्मेड बनना है। इसके बाद अपने दिल की बात सुनते हुए ग्रीन ने इसे अपनी हॉबी ही बना डाला। इसके बाद वो मर्मेड बनने के लिए प्रोफेशनल ट्रेनिंग भी करने लगीं। ट्रेनिंग के दौरान पानी के अंदर और बाहर रहने के गुर उन्होंने सीख लिए।
ग्रीन को अहसास हुआ कि उसे ये ड्रेस बहुत पसंद है औऱ मर्मेड बनने के बाद एक अलग ही सुकून भी मिलता है। ये सब एक हॉबी के तौर पर शुरू हुआ था। इसके बाद देखते ही देखते महिला को इस्टाग्राम के जरिये एक नौकरी का ऑफर आया। महिला ने बताया कि मर्मेड बनने के बाद उसे कैसा महसूस होता है। महिला ने कहा कि मुझे मर्मेड बनने की बहुत ही ज्यादा बेताबी रहती है। मैं मर्मेड बनने की आजादी को खूब एन्जॉय करती हूं।
महिला आगे कहती है कि वो पहले से कहीं ज्यादा खुश है। महिला को अपना करियर छोड़ने का जरा सा भी गम नहीं है। महिला कहती हैं कि उसकी नौकरी उसे अच्छा पैसा नहीं दे पा रही थी। आखिरकार मैं वही कर रही हूं जो हमेशा से करना चाहती थी। कौन जानता है कि भविष्य में क्या होने वाला है। मैं मर्मेड की दुनिया में अपने कदम रख रही हूं।












Click it and Unblock the Notifications