ये है दुनिया की सबसे खतरनाक महिला जेल, यहां शैतान औरतें सुरक्षा गार्डों के साथ करती हैं सेक्स
लंदन, 19 मार्च: दुनियाभर में खूंखार अपराधियों के लिए कई खतरनाक जेलें मौजूद हैं। जहां पर तस्करी,मर्डर, गैंगरेप जैसे जघन्य अपराधों में सजा पाए मुजरिमों को रखा जाता है। लेकिन ब्रिटेन में खूंखार महिला अपराधियों की एक कुख्यात जेल किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती है। अपनी 16 साल के बेटी की हत्या करने वाली क्रूर मां को कोर्ट ने हाल ही में इस जेल में भेजा है। इसी तरह की कई अन्य शैतान मांए और अपराधी महिलाओं को एचएमपी ब्रॉन्जफील्ड जेल में रखा जाता है।

जेल में बंद हैं कई सीरियल किलर और आंतकी
एचएमपी ब्रॉन्जफील्ड जेल ब्रिटेन की सबसे बड़ी महिला जेल हैं। इस जेल में यूरोप के कई अपराधी महिलाओं रखा गया है। जिनमें रोज़मेरी वेस्ट और जोआना डेनेही सहित कई सीरियल किलर, मॉन्स्टर मम्स और आतंकवादी महिलाएं शामिल हैं। ए श्रेणी की इस महिला जेल को ब्रिटेन की सबसे हिंसक जेल माना जाता है। यहां महिलाओं के बीच गैंगवार की घटनाएं होती रहती हैं। कई बार महिलाएं एक दूसरे को जान से मारने तक की कोशिश करती हैं।

जेल के अंदर पार कर दी जाती हैं हैवानियत की हदें
एचएमपी ब्रॉन्जफील्ड यूके की सबसे बड़ी महिला जेल है और इसकी क्षमता 527 कैदियों की है। जिनमें से कई घिनौने अपराधों में लिप्त महिला कैदियों को रखा जाता है। विशाल जेल में रह रही महिला कैदियों ने कहा है कि इसकी दीवारों के भीतर कैंदियों के बीच हिंसा होना आम बात है। यहां तक कि कुछ महिलाओं ने अपने चेहरे पर उबलता पानी फेंकने का दावा भी किया है। महिलाओं के साथ जेल में और भी कई तरह की दंरिंदगी की जाती हैं।

महिला कैंदियो के साथ सुरक्षागार्ड करते हैं सेक्स
2020 में इस देल की पूर्व कैदी सोफी कैंपबेल ने इस कैदखाने को लेकर कई चौंकाने वाले आरोप लगाए थे। उन्होंने दावा किया था कि, कुछ कैदियों ने बेहतर इलाज के लिए गार्डों के साथ शारीरिक संबंध तक बनाए जाते थे। मिरर को दिए इंटरव्यू में सोफी कैंपबेल ने बताया कि, मुझे विश्वास नहीं हो रहा था कि अधिकारियों द्वारा अपराधियों के साथ इस तरह का यौन शोषण किया जाता है।

जेल में इन महिला कैदियों की चलती हैं हुकूमत
महिला कैदी ने कहा कि, आपको आश्चर्य होगा कि महिला कैदियों को कई सुविधाओं से बंचित रखा जाता है। कई बार महिला कैदी साथी कैदियों को सेल में नहीं आने देती हैं, उन्हें कई बार खाने को नहीं मिलता है, यहां तक कि उन्हें जरूरी मेडिकल सुविधाएं तक मुहैया नहीं करायी जाती हैं। जेल में हर तरफ हिंसा का माहौल होता है। सोफी जीबीएच में दो सालों तक रही। लेकिन इस जेल में कई महिलाओं तो कभी रिहा नहीं हो पाती हैं। जिसके चलते उनका जेल के अंदर दबदवा कायम हो जाता है।












Click it and Unblock the Notifications