12 साल की लड़की ने खोजा पृथ्वी के बीच रहस्यमयी 'छेद', देखकर लोग रह गए हैरान
नई दिल्ली, 6 सितंबर: टेक्नोलॉजी ने हमें बहुत सी सहूलियतें दी हैं, जिसमें सबसे अहम है ऑनलाइन मैप और नेविगेशन। पहले जहां एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए बार-बार लोगों से रास्ता पूछना पड़ता था, तो वहीं अब मोबाइल फोन के मैप ने इसे आसान बना दिया है। हाल ही में एक स्कूल की छात्रा ने गूगल मैप की मदद से कुछ ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसे जानकर दुनिया हैरान है।

द्वीप पर खोज रही थी रास्ता
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूनाइटेड किंगडम की 12 वर्षीय रोरी चैपमैन ने पृथ्वी के बीच में एक छेद की खोज की है। इस होल का पता तब चला जब वो वेस्ट किर्बी में हिलब्रे द्वीप के पास ऑनलाइन रूट की तलाश कर रही थी। लड़की ने वहां पर अपने परिवार के साथ जाने का प्लान बनाया था। कोस्टलाइन के आसपास जूम करने पर उसे पता चला कि वहां पर एक होल है।

पिता भी देखकर हैरान
मामले में रोरी चैपमैन ने कहा कि मैंने अपनी मां के साथ मैप पर हिलब्रे द्वीप को देखा है। उससे पहले उनको नहीं पता था कि वो जगह कहां पर स्थित है। मैप पर रास्ता खोजते हुए उनको उसमें अजीब सी चीज नजर आई, जिस पर उन्होंने अपनी मां को रुकने को कहा। ध्यान से देखने पर पता चला कि वहां पर एक छेद है। इसके बाद उन्होंने ये बात अपने 36 वर्षीय पिता को बताई, वो भी इसे देखकर हैरान रह गए। अब विशेषज्ञ इस छेद की पड़ताल कर रहे हैं।

फेसबुक पर वायरल
वहीं जब परिवार ने इस बात को फेसबुक पर साझा किया, तो वो तेजी से वायरल हुई। एक यूजर ने लिखा कि ये बहुत ही चिलचस्प मामला है, जबकि दूसरे यूजर ने इसे पृथ्वी के केंद्र में छेद बताया। साथ ही उन लोगों को सावधान रहने की सलाह दी। विशेषज्ञों के मुताबिक हिलब्रे द्वीप कई द्वीपों का एक अनूठा समूह है, जिसके अंदर बहुत सी प्राकृतिक चीजें हैं। इसी वजह से वैज्ञानिक भी इसे काफी ज्यादा पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications