'मंगल पर मिला एलियंस का मकबरा, दिखता है मिस्र के पिरामिड जैसे', UFO एक्सपर्ट का दावा
नई दिल्ली: आज के जमाने में ऊंची इमारतों को बनाने में क्रेन, लिफ्ट जैसी चीजों की मदद मिल जाती है, जिससे काम आसान हो जाता है, लेकिन करीब 4000 साल पहले गीजा के बड़े-बड़े पिरामिड कैसे बने, इसका रहस्य आज तक नहीं सुलझ पाया। कई लोगों ने इसका कनेक्शन एलियंस से जोड़ा लेकिन उससे जुड़ा कोई ठोस सबूत नहीं मिला। अब एक यूएफओ एक्सपर्ट ने मंगल की सतह पर एलियंस का मकबरा होने की बात कही है। उनका दावा है कि वो मकबरा बिल्कुल गीजा के पिरामिड जैसा है।

मंगल पर एक फीट ऊंचा द्वार
स्कॉट सी. वारिंग खुद को यूएफओ एक्सपर्ट बताते हैं। उन्होंने एक यूट्यूब वीडियो में दावा किया कि मंगल पर एलियंस का घर है। इसके 100 प्रतिशत सबूत हैं। उन्होंने मंगल की सतह पर एक फुट ऊंचे द्वार को देखा और उसे एलियंस का मकबरा बताया। ये ठीक उसी तरह से है, जैसे मिस्र में गीजा के पिरामिड बने हैं।

8 इंच लंबे जीव का मकबरा
वारिंग के मुताबिक मंगल पर 8 इंच लंबे जीव रहते हैं। उनके लिए ही मकबरा बना है। हाल में नासा के रोवर ने जो तस्वीरें ली थीं, उसके विश्लेषण पर ही ये जानकारी उनको मिली है। उन्होंने बताया कि तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पहाड़ियों के बीच एक द्वार दिखता है। ये प्रवेश द्वार प्राचीन मिस्र के प्रवेश द्वार के समान है।

मंगल पर बुद्धिमान प्रजातियां
उन्होंने दावा किया गया कि मंगल पर एलियंस की लंबाई 8 से 12 इंच तक है, ऐसे में आराम से उनका शव इस मकबरे में दफनाया जा सकता है। वारिंग ने आगे कहा कि 100% प्रमाण है कि प्राचीन बुद्धिमान प्रजातियां कभी मंगल पर रहती थीं।

मंगल पर एलियन के जूते होने का दावा
वैसे एलियंस को लेकर वारिंग का ये कोई पहला दावा नहीं है। अभी कुछ दिनों पहले उन्होंने मंगल पर एलियंस के जूते देखने की बात कही थी। वारिंग ने उस दौरान कहा था कि मुझे एलियन के होने के 100% सबूत मिले हैं। नासा तथ्यों को छुपा रहा है। मुझे मंगल ग्रह पर रहने वाले छोटे हरे या गुलाबी पुरुषों के बारे में पता चला है। वहां पर मुझे एलियंस के पुराने जूते दिखे हैं। इसकी तस्वीरें भी वारिंग ने जारी की थीं।












Click it and Unblock the Notifications