'नग्न अवस्था में हिरण को खा रही थीं दो चुड़ैलें, पहले किया तंत्र-मंत्र', महिला के CCTV में कैद हुई घटना
एक महिला को घर के बाहर खाया हुआ हिरण मिला। महिला ने जब अपना CCTV चेक किया तो उसके होश उड़ गए। महिला ने देखा कि दो चुड़ैलें इस हिरण के मांस को खा रही थीं।

CCTV caught witches: अकसर चोरी चकारी जैसी घटनाओं से बचने या फिर अपने घर के आस-पास होने वाली गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए लोग सीसीटीवी कैमरा लगाते हैं। ऐसे में कोई घटना होने पर चेक करने पर आप आराम से पता भी लगा सकते हैं कि घर के पास क्या हुआ। लेकिन जरा सोचिये कैमरे में आपको कुछ ऐसा दिख जाए, जिसकी आपने कल्पना भी ना की हो तो क्या होगा।
कैमरा चेक किया तो उड़े होश
एक घटना में कुछ ऐसा ही हुआ, जब एक महिला ने अपने घर के बाहर लगा सीसीटीवी जब चेक किया, तो उसके होश उड़ गए। महिला ने देखा कि दो चुड़ैलें घर के बाहर मरे हुए हिरण का मांस खा रही थीं। महिला ने सबूत के तौर पर सीसीटीवी फुटेज दिखाया भी।
पहले पढ़ा मंत्र, फिर खाया हिरण
कोरिना स्टैनहोप नाम की महिला पेशे से नर्स हैं। उनका कहना है कि उन्होंने खुद अपनी आंखों से देखा कि सीसीटीवी कैमरे में दो चुड़ैलें कैद हुई हैं, जो कुछ तंत्र मंत्र कर रही हैं। इसी बीच वे वहां पड़े हिरण को खाने लगीं। महिला ने इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज भी दिखाया, जो अब काफी वायरल हो रहा है।
उत्सुकता में महिला ने चेक किया कैमरा
फॉक्स टीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार महिला के घर के बाहर शव पड़ा था, जो किसी हिरण का था। मैंने कैमरा ये सोचते हुए चेक किया कि आखिर किसने इस मरे हुए हिरण को खाया होगा। मैं और मेरे 76 वर्षीय दादाजी CCTV फुटेज देख रहे थे। हमने देखा कि दो चुड़ैलें नग्न अवस्था में हिरण को खाने से पहले तंत्र मंत्र जैसी रस्में निभाती हैं और फिर हिरण को खाने लगती हैं।
महिला के उड़ गए होश
कैनेडी न्यूज से बातचीत में महिला ने बताया कि उसे नहीं पता चला कि आखिर में हो क्या रहा है। ये ऐसा है जिसे आप रोजाना नहीं देखते हो। ऐसे में इस घटना से हम काफी डर गए हैं। अब सोशल मीडिया पर महिला द्वारा शेयर किए वीडियो के बाद लोग भी काफी हैरान हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications