पार्क में बच्चों के सामने ही करने लगे पॉर्न की शूटिंग, अब खानी पड़ सकती है जेल की हवा
सार्वजनिक जगहों पर बर्ताव की कुछ मर्यादा होती है जिन्हें निभाना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों में ये शर्म नहीं होती। स्पेन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों ने पॉर्न फिल्म की शूटिंग बच्चों के सामने ही शुरू कर दी।
सविल। सार्वजनिक जगहों पर बर्ताव की कुछ मर्यादा होती है जिन्हें निभाना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगों में इतनी अक्ल नहीं होती कि कौन सी जगह किस लिए है। स्पेन में ऐसा ही एक मामला सामने आया है जहां कुछ लोगों ने पॉर्न फिल्म की शूटिंग बच्चों के सामने ही शुरू कर दी। फिल्म का क्रू पार्क में लेस्बियन पॉर्न की शूटिंग करने लगा ये जानते हुए भी कि वहां बच्चे खेल रहे हैं। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अब पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


लड़कियों ने ली आलीशान एंट्री
ये घटना स्पेन के सविल की है। यहां पार्क में रोजाना की ही तरह बच्चे खेल रहे थे। उनके मां-बाप भी बच्चों के साथ पार्क में मौजूद थे। तभी घोड़ा-गाड़ी से दो लड़कियां उतरीं। उनके शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। फिर दोनों लड़कियां पार्क में एक जगह जाकर बैठ गईं। (फोटो साभार : न्यूयॉर्क पोस्ट)

अलग-अलग जगह किया शूट
दोनों को एक कैमरामैन फॉलो कर रहा है। दोनों लड़कियों ने कई जगह जाकर पोज दिए। क्रू ने इतनी चतुराई से सब शूट किया कि शुरू में किसी को मालूम ही नहीं चला कि यहां पॉर्न की शूटिंग हो रही है। पार्क में मौजूद माता-पिता को यकीन ही नहीं हुआ। कई लोग तो इनकी रिपोर्ट कराने की बजाय इन्हें अपने कैमरे में कैद करने लगे। पुलिस ने इन लोगों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सभी को हो सकती है जेल
बता दें कि स्पेन में नग्न होकर सार्वजिनक जगहों पर जाना जुर्म नहीं है लेकिन नाबालिग के सामने अश्लील हरकतें करना कानूनन अपराध है। इसके लिए इन दोनों लड़कियों और कैमरापर्सन को जेल की हवा भी खानी पड़ सकती है। फिलहाल पुलिस ने उस ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है जो दोनों लड़कियों को घोड़ा-गाड़ी पर लेकर आया था। (फोटो साभार : न्यूयॉर्क पोस्ट)












Click it and Unblock the Notifications