ये प्यास है बड़ी: Fanta पीने के लिए दो मधुमक्खियों ने मिलकर खोला बोतल का ढक्कन, Video Viral

ब्रासीलिया, 28 मई। संभवत: धरती पर मौजूद प्रत्येक प्राणी को भूख और प्यास लगती है। जिंदगी का खुलकर मजा हम तभी ले सकते हैं जब भोजन से पेट और पीने के लिए पानी हो, यह बात सिर्फ हम इंसानों पर ही लागू नहीं होती बल्कि अन्य जीवों पर भी होती है। ऐसे जब प्यास लगी हो और उस समय कोई ठंडी ड्रिंक मिल जाए तो क्या कहने, कुछ ऐसा ही मजा सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इन दो मधुमक्खियों ने फैंटा से अपनी प्यास बुझाकर लिया।

कौवे से भी चालाक मधुमक्खियां

कौवे से भी चालाक मधुमक्खियां

हममें से ज्यादातर लोग उस चालाक कौवे से तो परिचित ही है जो मटके में पत्थर डालकर अपनी प्यास बुझाता है। हालांकि अब जमाना बदल गया है मटके की जगह फैंसी बोतलों ने ले ली है, बदलते समय के साथ प्राणियों ने भी खुद को स्मार्ट बना लिया है। इसका ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में देखा जा सकता है। वीडियो में दो मधुमक्खियां नजर आ रही है जो फैंटा कोल्ड ड्रिंक की बोत का ढक्कन खोलने का प्रयास कर रही है।

ढक्कन खोलकर बुझाई प्यास

ढक्कन खोलकर बुझाई प्यास

हैरानी की बात तो ये है कि दोनों मक्खियां अपनी मेहनत में सफल भी हो जाती हैं और वह बोलत पर से ढक्कन हटा देती है। इस पूरे घटनाक्रम को एक महिला अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेती है जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वायरल वीडियो ब्राजील का है जहां मधुमक्खियों ने पहले फेंटा के बोतल के ढक्कन को खोला और फिर अपनी प्यास बुझाई।

मधुमक्खियों को ढक्कन खोलने में महारत हासिल

मधुमक्खियों को ढक्कन खोलने में महारत हासिल

खबर लिखे जाने तक 11 सेकंड के इस वीडियो को 14 लाख से भी अधिक लोगों द्वारा देखा जा चुका है, वहीं 65 हजार से अधिक लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। ट्विटर यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए कहा, 'ठीक है, यह मानवता के लिए है। हमने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन अगर मधुमक्खियों ने ढक्कन खोलने में महारत हासिल कर ली है, तो मुझे लगता है कि यह अंत की शुरुआत है।' सोशल मीडिया पर वीडियो को लेकर लोग मजेदार कमेंट कर रहे हैं।

मधुमक्खियों को लगी फेंटा की प्यास

मधुमक्खियों को लगी फेंटा की प्यास

वीडियो में मधुमक्खियों की कोशिश और हिम्मत को देख आप भी उनके फैन हो जाएंगे। इसे देखने पर ऐसा लगता है कि शायद मधुमक्खियों को भी इंसानों की तरह कोल्ड ड्रिंक की प्यास लगती है। मीठा फेंटा देखकर मधुमक्खियों से भी नहीं रहा जाता और वह उसे पीने के लिए ढक्कन को खोलने की कोशिश करने लगती हैं। काफी मशक्कत के बाद वह कामयाब हो जाती हैं और ढक्कन को बोलत से अलग कर देती हैं। ये सब देखकर वीडियो बना रही महिला भी दंग रह जाती है।

यह भी पढ़ें: फ्रेश होने गए शख्स को टॉयलेट में फ्लश टैंक पर बैठा मिला काला सांप, जानिए फिर क्या हुआ?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+