पहली बार मैंने नैप ली... ट्विटर यूजर ने महिला ऊबर ड्राइवर के साथ किया सफर, बताया सबसे सेफ

वायरल ट्वीट में महिला ने बताया कि ऊबर ड्राइवर के साथ उसका एक्सपीरियंस कैसा रहा। महिला ने कहा कि ऊबर ड्राइवर महिला थीं और उनके साथ काफी सेफ महूसस हुआ।

@SyedaaKhadija/Twitter

हममें से ज्यादातर लोग कैब में मेल ड्राइवर्स को ही देखते हैं। कई बार जब महिलाएं रात को ट्रैवल करती हैं, तो मेल ड्राइवर को देखकर अनसेफ फील करने लगती हैं और काफी अनकंफर्टेबल महसूस होता है। टाइम अगर रात का हो तो फिर मन में तमाम तरह के सवाल आने लगते हैं। ऐसे में अगर कैब का ड्राइवर मेल नहीं फीमेल हो, तो सोचिये महिलाओं के लिए सफर कितना आसान हो जाए। लाहौर में एक महिला ने जब फीमेल कैब ड्राइवर के साथ यात्रा की, तो वो अपना अनुभव दूसरों को बताने पर मजबूर हो गई।

महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

महिला ने शेयर किया एक्सपीरियंस

Khajida नाम की एक ट्विटर यूजर ने अपना एक्सपीरियंस एक पोस्ट के माध्यम से शेयर किया है। महिला ने बताया कि उसे कैसा लगा जब लाहौर में वो एक महिला कैब ड्राइवर के साथ गई। महिला कैब ड्राइवर रुखसाना की ऊबर प्रोफाइल के बारे में बात करें, तो उन्हें ड्राइविंग में एक साल से भी ज्यादा का एक्सपीरिंस है। इसके साथ ही 2,136 यात्राएं पूरी की हैं। ऊबर पर ड्राइवर को 4.94 की रेटिंग भी मिली है।

वायरल हुआ ट्वीट

खाजिदा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर लिखा कि आप यकीन नहीं करेंगे कि मुझे इस राइड में कितना मजा आया। वो बहुत प्यारी थी। हां भई.. उसकी ड्राइविंग स्किल। उसी ट्वीट में महिला ने आगे कहा कि ये पहली बार था, जब मैंने किसी महिला ड्राइवर के साथ सफर किया। ऐसा पहली बार हुआ जब मैं कैब में सो गई थी। क्योंकि मुझे पता था कि मैं सुरक्षित हूं।

लोगों ने की महिला ड्राइवर की तारीफ

लोगों ने की महिला ड्राइवर की तारीफ

ये पोस्ट फरवरी 18 को शेयर किया गया था। पोस्ट को 5000 से भी ज्यादा लोगों ने पसंद किया है। साथ ही कई लोगों ने इसपर कमेंट्स भी किए हैं। एक यूजर ने कहा कि मैं बहुत लकी हूं, मैंने इनके साथ दो बार सफर किया है। कम से कम 7-8 महीने बाद मैं उनके बगल में बैठी और उनसे कभी और मिलने की भी बात की। मुझे उनपर गर्व है। ऐसी महिला को और शक्ति मिले।

'भगवान इस औरत को हिम्मत दे'

'भगवान इस औरत को हिम्मत दे'

एक यूजर ने कहा कि भगवान इस औरत को और भी ज्यादा हिम्मत दे। एक ने कहा कि मैंने भी इनके साथ राइड ली है। सचमुच ये बहुत अच्छी औरत हैं। राइड के दौरान हमारे बीच काफी बातचीत हुई और ये बहुत ही शानदार रही। इस ऊबर ड्राइवर महिला के साथ काफी सारे लोगों ने यात्रा की है और इनके साथ लोगों का सफर बेहद ही शानदार रहा है। फिलहाल महिला की चर्चा चारों ओर हो रही है।

Recommended Video

    Rajasthan: एक ही परिवार में 12 अफसर, जानें इस परिवार की inspirational story | Oneindia Hindi

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+