#TwitterLogo: उड़ी ट्विटर की नीली चिड़िया और आ गया कुत्ता, यूजर्स ने पूछा- आखिर क्या है इस डॉगकॉइन का मतलब?
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने फिलहाल अभी तक ये नहीं बताया है कि आखिर उन्होंने ट्विटर का लोगो में इस 'Doge'कुत्ते को क्यों लिया है।

माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर का 'लोगो' बदल गया है। ट्विटर के होम पेज पर हमेशा दिखने वाली 'नीली चिड़िया' अब गायब हो गई है और उसकी जगह एक 'कुत्ते' का लोगो लगा हुआ है। ट्विटर पर अब नीली चिड़िया की जगह डॉगकॉइन पर क्लिक करने पर ट्विटर फीड को रिफ्रेश हो रहा है। ट्विटर के आइकन पर दिखने वाले इसे कुत्ते को 'Doge' के नाम से जाना जाता है। इस बदलाव को लेकर ट्विटर पर हैशटैग #TwitterLogo टॉप ट्रेंड कर रहा है।
यूजर्स इस हैशटैग के साथ कई तरह के मीम्स शेयर कर रहे हैं। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स ने यह भी पूछा है कि आखिर इस डॉगकॉइन का मतलब क्या है और ये क्यों लगाया गया है।
ट्विटर के लोगो पर दिखने वाले इस कुत्ते को 'Doge' कहा जाता है। इस 'Doge' का इस्तेमाल सोशल मीडिया पर मीम के लिए किया जाता है।
आखिर क्यों एलन मस्क ने इस डॉगकॉइन को ट्विटर का नया लोगो बनाया?
डॉगकॉइन को ट्विटर का नया लोगो क्यों बनाया गया है, इसपर ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने फिलहाल कुछ साफ-साफ नहीं कहा है। लेकिन डॉगकॉइन को ट्विटर का नया लोगो बनाने से पहले एलन मस्क ने ट्विटर पर अपने कुछ पुराने ट्वीट शेयर किए थे।
इस ट्वीट में एलन मस्क ने पूछा था कि क्या मुझे ट्विटर पर कुछ बदलाव करने चाहिए...? तो एक यूजर ने जवाब दिया था, ''हां! ट्विटर खरीदो और चिड़िया को बदलकर डोजी यानी कुत्ते का लोगो लगा लो।'' अब एलन मस्क ने इस ट्वीट का स्क्रीन शॉट शेयर करते हुए लिखा, ''देखो, जो वादा मैंने, किया था, वो निभाया है।''
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया है कि ट्विटर पर इस कुत्ते वाले लोगो के आने के बाद डोजकॉइन नाम की क्रिप्टोकरेंसी के शेयर में 30 फीसदी उछाल आया है। बता दें कि इस क्रिप्टोकरेंसी कॉइन को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी मानी जाती है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर डोजकॉइन से एलन मस्क का क्या लेना-देना है।
तो बता दें कि डोजकॉइन और एलन मस्क से जुड़ा एक केस अमेरिका की कोर्ट में चल रहा है। एलन मस्क पर डोजकॉइन को बढ़ावा देने के लिए निवेशकों को प्रभावित करने का गंभीर आरोप है। हालांकि एलन मस्क इस आरोप से हमेशा से इनकार करते आए हैं। बता दें कि एलन मस्क ने यह भी कहा था कि डोजकॉइन का मालिकाना हक उनकी कंपनी टेस्ला के पास है।
सोशल मीडिया पर लोग दे रहे हैं फनी रिएक्शन
सोशल मीडिया पर #TwitterLogo के साथ कई जोक्स और मीम शेयर किए जा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'एलन मस्क ने ट्विटर का लोगो बदल दिया है। देखना अब कुछ दिनों में वह इसका नाम भी बदल देंगे और इसका नया नाम होगा, भौंकना।''
एक अन्य यूजर ने लिखा, ''अब हम ट्वीट नहीं करेंगे, अब हम सिर्फ भौंकेंगे।'' एक अन्य यूजर ने लिखा, ''ट्विटर पर पहले लोग सिर्फ चहचहाते थे, देखना अब भौंकेंगे लगेंगे।''
एक यूजर ने लिखा, '' ऐसा लगता है कि एलन मस्क चाहते ही नहीं है कि कोई भी यूजर ट्वीट करें, वो चाहते हैं हम सब भौंकने लगें।''
आप भी देखिए मजेदार मीम्स और ट्वीट
ट्विटर के बदले हुए इस लोगो पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में जरूर बताएं।
बता दें कि जब से एलन मस्क ने ट्विटर को खरीदा है, तब से उन्होंने इसमें कई बदलाव किए हैं। ट्विटर के मालिक बनते ही एलन मस्क ने पराग अग्रवाल समेत टॉप ट्विटर अधिकारियों को नौकरी से निकाल दिया।












Click it and Unblock the Notifications