जुड़वा बच्चों की मां तो एक लेकिन बाप अलग-अलग, DNA टेस्ट में खुलासा
नई दिल्ली। क्या कभी आप सोच सकते हैं कि जुड़वा बच्चों के पिता अलग-अलग हो सकते हैं..जाहिर है आप कहेंगे कि ऐसा संभव नहीं है, तो सुनिए ऐसा अजब-गजब मामला सामने आया है वियतनाम में, जहां पर एक महिला ने ऐसे जुड़वा बच्चों को जन्म दिया है जिसके पिता अलग-अलग हैं।
इस बात का खुलासा डीएनए टेस्ट में हुआ वो भी तब जब बिन्ह राज्य के एक 34 साल का इंसान जेनेटिक एसोसिएशन ऑफ वियतनाम के अध्यक्ष प्रोफेसर ली दिन्ह लुओंग के पास डीएनए टेस्ट के लिए पहुंचा क्योंकि उस पर पारिवारिक दवाब था कि उसके जुड़वा बच्चों की शक्ल आपस में बिल्कुल नहीं मिलती है।
हालांकि प्रोफेसर ली दिन्ह लुओंग ने गोपनियता रखते हुए अपने पेशेंट का नाम बताने से इंकार कर दिया लेकिन उन्होंने कहा कि ऐसा होता बहुत दुर्लभ है लेकिन ऐसा संभव है और ये होता तब है जब एक महिला ओव्युलेशिन पीरियड्स में दो पुरूषों के साथ रिलेशन बना ले। ऐसे केस पूरे विश्व में मात्र 5 प्रतिशत ही हैं।













Click it and Unblock the Notifications