तूफान की रफ्तार से खड़ी गाड़ियों पर पलटा भारी-भरकम ट्रक, Video देखकर दहल जाएंगे आप
टेक्सास। टेक्सास में घने कोहरे के कारण एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जिसका वीडियो सामने आया है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम हो जाती है और इस वजह से अक्सर वाहन दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। वायरल हुआ ये वीडियो टेक्सास का बताया जा रहा है जहां एक भारी भरकम ट्रेलर देखते ही देखते पलट गया। इस हादसे में दो लोगों के घायल होने की खबर है।
Recommended Video

बीच सड़क पर ट्रेलर पलटा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस हादसे में घायल दोनों लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक-ट्रेलर हाईवे पर अपने आगे चल रही कार से टकरा जाता है, वीडियो से इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि कोहरे के कारण ड्राइवर अपने आगे चल रही कार को देख नहीं पाया, कार से टकराने के बाद ट्रेलर साइड में खड़े दूसरे वाहन से जा टकराया।
दो लोग हादसे में घायल
ट्रेलर की स्पीड भी अधिक मालूम पड़ती है और वाहन से टकराने के बाद ड्राइवर ने ट्रेलर पर संतुलन खो दिया और ट्रेलर देखते ही देखते पलट गया। इस हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर लंबा जाम गया, जिसे क्लियर कराने में ट्रैफिक पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। ट्रेलर के पलटने के बाद तुरंत ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंच गई थी।

एक एक्सीडेंट की जांच कर रही थी पुलिस
लोकल पब्लिक सेफ्टी डिपार्टमेंट की तरफ से बताया गया है कि उसी लेन पर एक कार एक्सीडेंट की पुलिस जांच कर रही थी, तभी एक ट्रेलर वहां हादसे का शिकार हो गया और वीडियोग्राफी के दौरान पूरा हादसा कैमरे में कैद हो गया। इसके बाद कई गाड़ियों की टक्कर हो गई और देखते ही देखते यूएस 84 के वेस्टबाउंड लेन पर गाड़ियों की लाइन लग गई। ट्रेलर के पलटने के बाद उसकी चपेट में आने से कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में ट्रेलर ड्राइवर को भी चोट आई है और उसे नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications