'क्या ये दूसरी दुनिया से आया है'? समुद्र में दिखा पारदर्शी शरीर वाला जीव, दूर से चमक रहा था लाल दिमाग

Ghost Fish VIDEO: समुद्र रहस्यमयी जीवों से भरा पड़ा है। अभी कुछ दिनों पहले एक मछली का वीडियो वायरल हुआ था, जिसका पूरा शरीर पारदर्शी था। उसको बहुत से लोग एलियंस मान रहे थे, लेकिन बाद में उसकी सच्चाई वैज्ञानिकों ने बताई। अब इसी तरह के एक और जीव का वीडियो वायरल हो रहा है, जो देखने में बहुत ज्यादा अजीब है। (वीडियो-वायरल)

लाल रंग का दिमाग

लाल रंग का दिमाग

वीडियो में आप देख सकते हैं कि पानी के अंदर कोई चीज तैर रही होती है। शुरू में देखने पर ये पॉलिथीन जैसी लगती है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वो कोई जीवित जीव है। उसका पूरा शरीर पारदर्शी था, जिसके अगले हिस्से में लाल रंग की एक चीज दिख रही, जो शायद उसका दिमाग है। इसको देखने के बाद बहुत से लोगों ने दावा कर दिया कि ये दूसरे ग्रह से आया हुआ जीव है।

'घोस्ट फिश' रखा नाम

'घोस्ट फिश' रखा नाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोताखोर एंडी क्रेचियोलो लॉस एंजिल्स में टोपंगा बीच के पास पानी में गोता लग रहे थे। तभी उनको वहां पर एक रहस्यमयी जीव दिखा। उन्होंने कहा कि वो देखने में एकदम अद्वितीय था। उसके शरीर में मुंह, पूंछ जैसा हिस्सा था, लेकिन पूरा शरीर खाली लग रहा था। उन्होंने उसका नाम 'घोस्ट फिश' रख दिया।

क्या है उसकी सच्चाई?

क्या है उसकी सच्चाई?

सैन डिएगो में स्क्रिप्स इंस्टीट्यूशन ऑफ ओशनोग्राफी में सहायक प्रोफेसर मोइरा डेसीमा के मुताबिक ये एलियन नहीं है, बल्कि ये पृथ्वी पर रहने वाला जीव है। जिसकी पहचान थेटिस के रूप में हुई है। इस नाम की उत्पत्ति 1800 की शुरूआत में हुई थी।

समुद्र को करता है साफ

समुद्र को करता है साफ

प्रोफेसर मोइरा के मुताबिक इस जीव को महासागरों के वैक्यूम क्लीनर के रूप में जाना जाता है। इसका इंसानों से काफी अच्छा संबंध है, ऐसे में वो उन्हें किसी तरह का नुकसान नहीं पहुंचाता है। उन्होंने कहा कि ये फाइटोप्लांकटन, माइक्रोजूप्लांकटन (बैक्टीरिया) खाते हैं, जिससे समुद्र का पानी साफ होता है।

पहले दिखी थी Barreleye

पहले दिखी थी Barreleye

इससे पहले जो मछली मिली थी, उसका पूरा सिर पारदर्शी था। उसे Barreleye नाम से जाना जाता है। इसके अलावा वैज्ञानिक उसे स्पूक फिश भी कहते हैं। ये बहुत ही दुर्लभ है और बहुत कम ही लोगों को दिखती है। ये आमतौर पर गहरे पानी में रहना पसंद करती हैं। जब आप इसको देखेंगे तो इसकी हरी आंखें आपका ध्यान आकर्षित करेंगी। ये पानी के अंदर अंधेरे में भी चमकती रहती हैं। इनकी आंखों की चमक से छोटी मछलियां इनकी ओर आकर्षित होती हैं और ये आराम से उनको अपना शिकार बना लेती हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+