ड्रैगन बनी महिला! शौक पूरा करने के लिए कटवाए नाक और कान, तस्वीरें देखकर उड़ जाएंगे होश
अमेरिका की तियामत ड्रैगन जैसी दिखती हैं। अपने शौक को पूरा करने के लिए उन्होंने नाक और कान कटवाए हैं। इंस्टाग्राम पर तियामत अपनी ये तस्वीरें अकसर शेयर करती रहती हैं।

एनिमल लवर लोगों की इस दुनिया में कोई कमी नहीं है। कई लोगों को कुत्ते और बिल्ली जैसे पालतू जानवरों से प्यार होता है, तो कई लोगों को जंगली जानवरों से काफी अटैचमेंट होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जानवरों से प्यार कुछ लोगों का इस हद तक बढ़ जाता है कि वे इनके जैसा बिहेव करना और दिखना भी पसंद करने लगते हैं। ऐसे ही कुछ उदाहरण बीते समय में जापान से भी सामने आए थे। जब कुछ लोगों ने कुत्ता और भेड़िया बनने के लिए लाखों रुपये खर्च कर डाले। लेकिन आज जिस ट्रांसजेंडर महिला के बारे में हम आपको बताने वाले हैं, उसे किसी कुत्ते या बिल्ली नहीं बल्कि ड्रैगन बनने का शौक चढ़ा है। और इस काम के लिए महिला ने अपने कान और नाक तक कटवा डाले।

ड्रैगन बनी महिला!
सोशल मीडिया पर अजीबोगरीब शौक वाले कई लोग चर्चा में रहते हैं। बीते दिनों जापान में कुत्ता बने शख्स ने जमकर सुर्खियां बटोरी थीं। अब ड्रैगन बनी एक ट्रांसजेंडर महिला चर्चा का विषय बनी हुई है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस महिला ने ड्रैगन जैसा दिखने के लिए अपने नाक और कान तक कटवा दिए। इतना ही नहीं, महिला ने अपनी जीभ कांटेदार बनवाने के लिए चीभ की सर्जरी तक करवा दी।
अमेरिका में पैदा हुई तियामत
ड्रैगन जैसी दिखने वाली इस ट्रांसजेंडर महिला का नाम तियामत इवा मेडुसा है। तियामत अमेरिका के एरिजोना में रिचर्ड हर्नांडेज के रूप में पैदा हुई थीं। इससे पहले वे बैंकर के रूप में काम करती थीं। लेकिन अब अपने शौक के चलते वे ड्रैगन की तरह दिखती हैं। नाक और कान कटवाने के बाद उन्होंने अपनी जीभ की सर्जरी भी करवाई। इसके अलावा उन्होंने शरीर पर टैटू भी बनवाया है।

महिला ने कटवाई जीभ और नाक
हाथ पैरों में खरोंच तक आ जाने पर भी लोग डर जाते हैं। वहीं सर्जरी या ऑपरेशन का नाम सुनते ही लोग सहम जाते हैं। ऐसे में इस महिला ने किसी बीमारी नहीं, बल्कि अपने अजीबोगरीब शौक के चलते शरीर की सर्जरी करवा दी। ट्रांसजेंडर महिला ने सिर्फ कान ही नहीं, बल्कि ड्रैगन जैसे दिखने के लिए अपनी नाक तक कटवा डाली। अब ये महिला चर्चा में बनी हुई है।
आखिर क्यों आया 'ड्रैगन' बनने का विचार?
तियामत अपनी ये तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं, जहां उन्हें करीब 25,000 लोग फॉलो करते हैं। वॉइस न्यूज के अनुसार, ट्रांसजेंडर के रूप में तियामत के साथ बहुत ही दुर्व्यवहार हुआ और उन्होंने यौन हिंसा भी झेली। लोगों के इस तरह के व्यवहार को देखने के बाद वे काफी परेशान रहने लगीं।

बदलाव की तस्वीरें शेयर करती हैं तियामत
इस तरह का व्यवहार झेलने के बाद इसके बाद उन्होंने अपनी पहचान को अलग करने का फैसला लिया। वे खुद को ड्रैगन या फिर सरीसृप कहती हैं। सोशल मीडिया पर सर्जरी के बाद हुए बदलावों की तस्वीरें भी वे शेयर करती रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications