पुरुष ने दिया बच्चे को जन्म! 9 महीने गर्भ में पाला, जानिये कैसे हुआ ये चमत्कार

Man gives birth: पुरुष और स्त्री कई मायनों में अलग हैं। शारीरिक बनावट की बात करें तो महिलाओं का शरीर पुरुषों के मुकाबले बहुत अलग होता है। एक औरत बच्चे को 9 महीने अपने गर्भ में रखकर पैदा करती है। लेकिन क्या आपने कभी सुना है कि महिला ने नहीं, किसी पुरुष ने बच्चे को जन्म दिया है?

जी हां! न्यूयॉर्क पोस्ट की खबर के मुताबिक इंग्लैंड के कैंब्रिजशायर में रहने वाले 27 साल के सैलेब बोल्डेन और उनकी पत्नी नियाम बोल्डेन दोनों मां-बाप बने हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि बच्चे को जन्म नियाम नहीं बल्कि सैलेब ने दिया है।

Transgender man gave birth

बताते चलें कि सैलेब एक ट्रांसजेंडर पुरुष हैं। नियाम को लगातार तीन बार गर्भपात का सामना करने के बाद डॉक्टरों ने बताया कि वे कभी बच्चे को जन्म नहीं दे पाएंगी। इसके बाद कपल ने इलाज करवाने के बारे में भी सोचा, जिसका खर्चा 77 लाख रुपये था।

उस वक्त ट्रांसजेंडर सैलेब पूरी तरह से पुरुष बनने के इंजेक्शन लगवा रहे थे। जनवरी में उन्होंने इसे लेना बंद कर दिया था। इसका कारण उनकी माता-पिता बनने की चाह थी। इससे पहले कि वो पुरुष बन पाते, इलाज रुकवा दिया। इसके बाद कपल ने किसी ऑनलाइन स्पर्म डोनर से बातचीत की और 6 महीने के अंदर ही सैलेब प्रेग्नेंट हो गए।

इसके बाद बेपी बंप के बढ़ने के साथ ही लोगों ने उन्हें नोटिस करना शुरू कर दिया। कई लोगों ने कहा कि पुरुष गर्भवती नहीं हो सकते। इसके बाद साल 2023 में सैलेब ने बच्ची को जन्म दिया। लेकिन इस वक्त उनकी प्राइवेसी का खूब ख्याल रखा गया। हालांकि, अब ये मामला सुर्खियों में है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+