पिछले साल बच्चे को जन्म देने वाला आदमी हुआ परेशान, बोला- 'अलग-थलग महसूस कर रहा हूं'
Trans man: पिछले साल एक हेल्दी बच्चे को जन्म देने वाला ट्रांसजेंडर इन दिनों जबरदस्त सुर्खियों में बना हुआ है। शख्स का कहना है कि वो एलजीबीटीक्यू+ समुदाय के बीच अलग-थलग महसूस करता है।
जैमेल वेयर ने गैर लाभकारी समाचार साइट द 19th को बताया कि जब भी वो कहीं जाता है तो अकेला महसूस करता है।

साल 2022 में प्रेग्नेंट हुआ शख्स
'न्यूयॉर्क टाइम्स' की खबर के मुताबिक, अटलांटा के ट्रांसजेंडर शख्स वेयर ने मई 2022 में एक बच्चे को जन्म दिया। लेकिन बेबी होने के बाद से ही उन्हें थोड़ा अकेलापन महसूस होने लगा है। उन्होंने कहा कि एक नए पिता के रूप में एलजीबीटीक्यू+ समुदाय में फिट होने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है।
'मैं कहां फिट होऊंगा?'
एक रिपोर्ट के मुताबिक, शख्स ने कहा कि ऐसा लगता है कि मैं कहां फिट होऊंगा। अपनी अलग शारीरिक बनावट के बारे में कभी मैं खुलकर बात नहीं कर पाऊंगा। ये बात शख्स ने भावुक होकर अपने आंसुओं को रोकते हुए कही।
आठ लोगों ने बताए अपने अनुभव
बताते चलें कि वेयर आठ ट्रेंसजेंडर अश्वेत पुरुषों के ग्रुप में शामिल थे, जिन्होंने ट्रांसजेंडर और एलजीबीटीक्यू+ समुदायों में अपने अनुभवों के बारे में मानवाधिकार अभियान फाउंडेशन कार्यशाला के दौरान द 19th से बात की थी।
'कोई साथ खड़ा नहीं रहता'
इस पूरे ट्रांसजेंडर ग्रुप ने समलैंगिक पुरुषों की पहचान की और कहा कि उनका ये अनुभव रहा है कि एलजीबीटीक्यू + समुदाय का हिस्सा होने के बावजूद इन लोगों के साथ कोई खड़ा नहीं रहता।
'सारे मर्दों ने भाई कहना छोड़ा'
इस ग्रुप के एक सदस्य एलेक्स सैंटियागो ने कहा कि उन्हें तब अहसास हुआ कि वे एक ट्रांस हैं, जब अन्य पुरुषों ने उन्हें भाई कहना छोड़ दिया। ग्रुप के एक और सदस्य सी.जे मोसले ने सैंटियागो की बात को दोहराते हुए कहा कि उन्हें पुरुषवादी माना जाता था। इस बीच वेयर को इंस्टाग्राम पर गोद भराई के वक्त मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।
बच्चा पैदा करने के बाद हुए मशहूर
बताते चलें कि पिछले साल ही वेयर एक बच्चे को जन्म देने के बाद सुर्खियों में आए थे। 22 साल की उम्र में वे महिला से पुरुष बन गए। गर्भावस्था के दौरान उन्होंने कहा कि मुझे मेरी पहचान पर सवाल उठाने पर मजबूर कर दिया गया। अब लोग मुझे कैसे देखेंगे? वो क्या समझेंगे कि मैं कौन हूं? गर्भवती महिलाएं तो सेलिब्रेशन करती हैं लेकिन ट्रांस लोग नहीं।
'मुझे काफी असुरक्षित महसूस हुआ'
उन्होंने कहा कि एक गर्भवती ट्रांस पुरुष होने से मुझे दुनिया में काफी असुरक्षित महसूस हुआ है। अपनी वेबसाइट में वेयर खुद को एक एक्टर, बिजनेसमैन, स्पोक्सपर्सन, वकील और टीचर बताते हैं, जिन्होंने सात साल की उम्र में देश घूमना शुरू कर दिया था और 15 साल की उम्र में ही वे अनाथ हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications