स्त्री से पुरुष बना भारत का पहला प्रेग्नेंट शख्स, बच्चे को दिया जन्म, Trans Couple के घर गूंजी किलकारी
केरल में भारत के पहले स्त्री से पुरुष बने शख्स ने एक स्वस्थ बेबी को जन्म दिया है। ट्रांस कपल के घर में नए मेहमान के आने से खुशी का माहौल है।

Trans Man baby birth: स्त्री से पुरुष बने एक प्रेग्नेंट शख्स ने बच्चे को जन्म दिया है। इसके लिए ट्रांस कपल ने जेंडर बदलने के लिए सर्जरी का सहारा लिया था। ट्रांसजेंडर कपल का नाम जहाद और जिया पवल है। ट्रांस पुरुष जहाद की डिलीवरी के बाद उनकी हालत ठीक है। बच्चा भी स्वस्थ है। हालांकि कपल ने अभी नवजात के लिंग का खुलासा नहीं किया है।

केरल के हैं ट्रांस कपल
कपल (Trans Couple) जहाद और जिया पवल केरल के कोझिकोड जिले के हैं। दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जहाद का डिलीवरी अपडेट देते हुए जिया ने कहा कि बेबी और वे दोनों स्वस्थ हैं। इससे पहले जिया ने जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी थी। जिसमें बताया गया था कि जहाद की स्त्री से पुरुष बनने के बाद भी कैसे प्रग्नेंसी संभव हुई।

जहाद ने दिया बच्चे को जन्म
दोनों पहली बार माता- पिता बने हैं। ट्रांस पुरुष जहाद ने केरल के एक सरकारी अस्पताल में बच्चे को जन्म दिया है। जिया ने कहा कि बच्चा और जाहद स्वस्थ हैं। इससे पहले जहाद के प्रग्नेंट होने की जानकारी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दी गई थी।

इंस्टा पोस्ट कर दिया अपडेट
जिया और जाहद ये उम्मीद कर रहे थे उनके घर मार्च में किलकारी गूंजेगी। लेकिन करीब एक महीने पहले ही जहाद ने बच्चे को जन्म दे दिया। उन्होंने मलयालम भाषा में अपनी पोस्ट में एक तस्वीर के साथ लिखा, "युगों की प्रतीक्षा में आज (08/02/2023) बुधवार की सुबह 09:37 बजे 2.920 किग्रा वजनी हमारे सपने जोर-जोर से रोने की आवाज के साथ धरती पर सांस लेने लगे और अनखुली धुँधली आँखों में रोशनी महसूस होने लगी....... खुशी के आंसू... .. बिना किसी अन्य कठिनाई के सुरक्षित स्वर्गदूतों के हाथों में। यह कई लोगों का परिणाम हो सकता है जो प्रार्थना से जुड़ गए हैं...... उन लोगों को बहुत-बहुत धन्यवाद जो मेरे साथ रहे हैं और जिन्हें शब्दों में नहीं लिखा जा सकता है.....।"

कैसे हुए प्रेग्नेंट
कपल ने इस प्रग्नेंसी से पहले जेंडर चेंज कराने के लिए सर्जरी की सहारा लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ट्रांस कपल ने जेंडर बदलने के लिए सर्जरी का सहारा लिया। लेकिन सर्जरी के बाद दोनों के जेंडर चेंज हो गए। सर्जरी के बाद जहाद ने गर्भ धारण किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक पुरुष बनने के की सर्जरी के दौरान जिया पावेल से मेल बने जहाद के गर्भाशय और कुछ अंगों को हटाया नहीं गया था। जिसके चलते वो गर्भवती हो गई।

मिल रही बधाइयां
जहाद की डिलीवरी को लेकर इंस्टाग्राम पोस्ट के बाद हजारों लाइक्स और कमेंट्स मिले हैं। कपल को लोग बधाईयां दे रहे हैं। इंस्टा कमेंट सेक्शन में संदेशों और इमोजी की भरमार है। एक यूजर ने लिखा, "बधाइयां...अब उस बच्चे के लिए सबसे बड़ा काम यही हो सकता है कि उसे इस केरल से दूर रख कर बड़ा किया जाए...और कुछ नहीं क्योंकि वह केरल के समाज को अच्छी तरह जानता है।" जबकि एक अन्य यूजर दिल के इमोजी के साथ लिखा, "ट्रांसजेंडर कपल्स के बीच अब ये होगा ट्रेंड... वेलकम बेबी।"
Recommended Video

-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications