ये हैं दुनिया के पांच सबसे अमीर पालतू जानवर, मुर्गी के नाम है 1.5 करोड़ की संपत्ति
नई दिल्ली। दुनिया के सबसे अमीर शख्स के बारे में तो आपने सुना होगा। लेकिन आज हम आपको दुनिया के टॉप-5 अमीर पालतू जानवरों के बारे में बताएंगे। इसमें कुत्ता, बिल्ली का नाम शामिल है। ये पांच ऐसे जानवर हैं जिनकी संपत्ति लाखों नहीं बल्कि करोड़ों और अरबों में है। लेकिन इस सूची में एक मुर्गी भी है जो करोड़पति है। तो आइए जान लेते हैं दुनिया के पांच सबसे अमीर पालतू जानवरों की संपत्ति कितनी है ?

5- गिगू
गिगू नाम की इस मुर्गी की संपत्ति 15 मिलियन मतलब 1.5 करोड़ रुपए है। गिगू के मालिक का नाम माइल्स ब्लैकवेल है जो कि अरबपति थे। उन्होंने अपने इस पालतू चिकन के लिए 1.5 करोड़ रुपए की संपत्ति छोड़ी थी। इस तरह से यह मुर्गी करोड़पति बन गई है।
4-सैडी, सनी, लॉरेन, ल्याला, और ल्यूक
इन सभी कुत्तों की संपत्ति 30 मिलियन डॉलर है। ओपरा विनफ्रे जो कई पालतू जानवर पाले थे। ऐसा माना जाता है कि वह अपनी इच्छा से इन जानवरों के लिए 30 मिलियन डॉलर (लगभग 3 करोड़) की संपत्ति छोड़ने के लिए सहमत हुई। जो इन्हें दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों की सूची में चौथे स्थान पर रखती है।
3- ओलिविया बेन्सन
ओलिविया बेनसन जो कि एक बिल्की है। इस पालतू बिल्ली की कुल संपत्ति 97 मिलियन डॉलर है। टेलर स्विफ्ट की बिल्ली ओलिविया बेन्सन डाइट कोक और केड्स जूते सहित विभिन्न विज्ञापनों में दिखाई दी है। यह स्कॉटिश फोल्ड बिल्ली की संपत्ति 97 मिलियन डॉलर है।
2- ग्रम्पी कैट
वैसे ग्रम्पी का मतलब होता है कोधित। दुनिया की दूसरी सबसे अमीर बिल्ली को देखने के बाद आपको लगेगा कि यह गुस्से में है। इस बिल्ली का नाम है टारडार सॉस। यह एक ऐसी बिल्ली है जो अपनी इंटरनेट पर अपने फेम की वजह से 99 मिलियन डॉलर (7 अरब से ज्यादा) की कमाई की है।
1- गंथर- IV
दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों की सूची में शीर्ष पर एक जर्मन शेफर्ड गन्थर IV है जो अपने पिता, गन्थर III की वारिस है, इस कुत्ते के नाम $ 375 मिलियन की संपत्ति है साथ में कई मिलियन डॉलर के कीमत वाले घरों का मालिक भी है। इसलिए इस कुत्ते की गिनती दुनिया के सबसे अमीर पालतू जानवरों में होती है।
यह भी पढ़ें- डोनेशन रुकने के बाद जगन्नाथ मंदिर के पुजारी ने सुप्रीम कोर्ट से मांगी इच्छामृत्यू की अनुमति












Click it and Unblock the Notifications