करोड़पति बनने के लिए एक साथ 6 फुल टाइम नौकरी कर रहा यह शख्स, बोला और नौकरियों की तलाश में हूंं

रातों-रात करोड़पति बनने के लिए एक शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया जिसके बारे में जब आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। करोड़पति बनने के लिए यह शख्स एक साथ 6-6 नौकरी कर रहा है।

नई दिल्ली, 14 फरवरी। दुनिया का हर इंसान चाहता है कि उसके पास इतना पैसा हो कि वह दुनिया का हर ऐश-ओ-आराम खरीद सके। पैसे के लिए ही हर इंसान इधर से उधर भाग रहा है। रातों-रात करोड़पति बनने के लिए एक शख्स ने ऐसा तरीका अपनाया जिसके बारे में जब आप सुनेंगे तो हैरान रह जाएंगे। करोड़पति बनने के लिए यह शख्स एक साथ 6-6 नौकरी कर रहा है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लौट आया Nathi ka Bada, गोविंद डोटासरा के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'नाथी का बाड़ा'

एक साथ 6 नौकरी कर रहा यह शख्स वो भी फुल टाइम

एक साथ 6 नौकरी कर रहा यह शख्स वो भी फुल टाइम

जहां एक नौकरी करने में ही आदमी के पसीने छूट जाते हैं, वहीं यह शख्स एक नहीं दो नहीं बल्कि एक साथ 6 नौकरी कर रहा है। आपको यह आंकड़ा सुनकर ही चक्कर आ गया होगा कि आखिर यह शख्स एक साथ 6 नौकरी कैसे कर रहा है।
रेडिट न्यूज के 'ट्रू ऑफ माई चेस्ट' प्लेटफॉर्म पर एक अज्ञात शख्स ने बताया कि वह एक आईटी कंपनी में कार करता है और महामारी के कारण उसे कई नौकरियां करने के लिए मजबूर होना पड़ा, लेकिन उनके बाद से उनसे अपनी आमदनी को बढ़ाने के लिए और अधिक काम करना शुरू कर दिया है। उसने बताया कि वह वर्तमान में 6 नौकरियां कर रहा है और छह की छह नौकरी फुल टाइम हैं। उसने कहा कि वर्क फ्रॉम होम की वजह से ऐसा संभव हो सका है। अपनी पोस्ट में उसने बताया कि वह यूरोप में रहता है और अपनी पांच नौकरियों की वजह से वह साल 2022 में 5.27 करोड़ रुपए कमाएगा।

और नौकरियों की है तलाश

और नौकरियों की है तलाश

उसने कहा कि मैं और नौकरियों की तलाश में हूं और फिलहाल 6 नौकरियां कर रहा हूं। घर से काम करने की वजह से ऐसा संभव हो सका है। यदि में ऑफिस जाता तो ऐसा संभव नहीं था। मैं यूरोप में रहता हूं और इस साल लगभग 5.27 करोड़ कमाऊंगा। उसने कहा कि हालांकि मैं इसकी वजह से समाज से बिल्कुल कट गया हूं। मैं किसी से मुलाकात नहीं कर पाता। उसने कहा कि मैं जल्दी से जल्दी पैसा कमाकर 40 साल से पहले रिटायर होना चाहता हूं।

शख्स की सनक पर सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

शख्स की सनक पर सोशल मीडिया पर क्या बोले लोग

सोशल मीडिया पर उसका पोस्ट वायरल हो रहा है। जहां कुछ लोग उसके कठिन परिश्रम की दाद दे रहे हैं, वहीं कुछ लोग उसकी इस सनक के लिए उस पर सवाल भी उठा रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने उसकी नैतिकता पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि एक ही समय में एक से अधिक कंपनियों में काम करना सही नहीं है। वहीं एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट कर लिखा- 6 नौकरियां? क्या बात. मुझे भी कुछ सुझाव दो प्लीज? मेरे पास एक नौकरी भी नहीं है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह आदमी झूठ बोल रहा है यह कॉन्ट्रेक्ट पर काम करता है फुल टाइम नौकरी नहीं। वहीं एक तीसरे यूजर ने लिखा- हां ये व्यक्ति कॉन्ट्रेक्ट बेस पर ही नौकरी करता है। जोकि 6 फुल टाइम नौकरी करने जैसा बिल्कुल नहीं है। मुझे लगता है कि इसने कमाई का आंकड़ा भी बढ़ा चढ़ाकर बताया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+