लड्डुओं की वजह से तिरुपति मंदिर को हुआ 140 करोड़ रुपए का नुकसान

तीन सालों में मंदिर को प्रसिद्ध ‘तिरूपति लड्डू' के कारण 140 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।

नई दिल्ली। देश के अमीर मंदिरों में शामिल तिरुमाला तिरुपति मंदिर को लड्डुओं की वजह से 140 करोड़ रुपए का नुकसान हो गया है। पिछले तीन सालों में मंदिर को प्रसिद्ध 'तिरूपति लड्डू' के कारण 140 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक भक्तों को मुफ्त में लड्डू दिए जाने की वजह से ये नुकसान हुआ है।

 ‘Tirupati Laddu’ turns bitter for temple trust as it causes Rs 140 crore annual loss

भगवान बालाजी के दर्शनों के लिए आने वाले भक्तों को ये लड्डू रियायती दरों पर दी जाती है, लेकिन भक्तों को मुफ्त में दिए जाने की वजह से मंदिर को खासा नुकसान हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक मंदिर के पास रसोई में बनने वाले इन लड्डुओं की भक्तों में खूब मांग होती है। इस खास प्रसाद को बनाने में प्रति लड्डू करीब 32.50 रुपए की लागत आती है, जबकि मंदिर इसे 11 साल से भक्तों को 25 रुपए प्रति लड्‌डू के हिसाब से बांटा जा रहा है। ये लड्डू उन भक्तों को 10 रुपए प्रति लड्‌डू के हिसाब से प्रसाद उपलब्ध कराया जाता है, जो घंटों तक लाइन में लगकर भगवान के दर्शन करते हैं।

वहीं जो भक्त 11 किमी तक पैदल सीढ़ियों से चढ़कर भगवान के दर्शन करते हैं उन्हें ये लड्डू मुफ्त में दिया जाता है। वहीं 500 रुपए प्रति व्यक्ति टिकट देकर वीआईपी दर्शन करने वालों को 2 लड्डू मुफ्त में दिए जाते हैं।मंदिर सूत्रों के मुताबिक हर साल यहां करीब 70 लाख श्रद्धालु पहाड़ी पर पैदल चढ़कर भगवान के दर्शन करते हैं। लगभग इतने ही लोग विशेष और वीआईपी दर्शन भी करते हैं। ऐसे में साल 2016 में करीब 10 करोड़ लड्‌डूओं का वितरण किया जाता है। जिससे सलाना 22.7 करोड़ रूपये का घाटा हो रहा है। पिछले साल में ये घाटा 140 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+