Time traveller: 2090 से लौटने वाले शख्स का दावा, 14 अगस्त को आएगा इतिहास का सबसे हिंसक तूफान, जाएंगी कई जान

नई दिल्ली: साइंस के मौजूदा दौर में वैज्ञानिकों ने बड़ी-बड़ी खोज की है। लेकिन एलियंस से लेकर 'टाइम ट्रैवल' को लेकर पूरी दुनिया के साइंटिस्ट्स की अलग-अलग राय हैं। टाइम ट्रैवलर्स पर कुछ का मानना है कि यह थ्योरी सही है, जबकी कुछ के हिसाब ये ऐसा कभी नहीं संभव नहीं हो पाएगा। इन सब के बीच अब एक शख्स ने दावा किया है कि वो साल 2090 से लौट कर आया है। इसी के साथ उसने 14 अगस्त को भयंकर तबाही की भी भविष्यवाणी की है।

 68 साल आगे जाकर वापस आया शख्स

68 साल आगे जाकर वापस आया शख्स

बॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक 'टाइम ट्रैवल' पर कई फिल्में बन चुकी है। 'टाइम ट्रैवल' का मतलब भविष्य या फिर भूतकाल में जाकर फिर से लौटकर वापस आना और वहां की जानकारी साझा करना कि उस दौर में क्या हुआ था या फिर क्या होने वाला है। अब ऐसा ही दावा एक शख्स ने किया है, जिसमें उसने दावा करते हुए कहा कि वो आज से 68 साल आगे जाकर वापस आया है।

2090 से वापस लौटे शख्स का दावा

2090 से वापस लौटे शख्स का दावा

शख्स ने दावा करते हुए कहा है कि वो साल 2090 से वापस लौटा है और उसने इसी हफ्ते घटने वाली एक भयनाक घटना को भी देखा है, जिसमें कई लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक फेसबुक पर किम विन्डेल नेक्स (Kim Windell Nocos ) नाम के एक शख्स का अकाउंट बना है, जिसमें उसने दावा करते हुए बताया कि उसने वर्तमान के समय से आगे जाकर यात्रा की है।

14 अगस्त को आएगा इतिहास का सबसे हिंसक तूफान

14 अगस्त को आएगा इतिहास का सबसे हिंसक तूफान

जिसमें उसने कहा कि वो 2090 से वापस लौटकर आया है और उसने दावा किया कि 14 अगस्त 2022 रविवार को इतिहास का सबसे हिंसक तूफान आएगा, जिसमें कई लोग मार जाएंगे। अपने पोस्ट में दावा करते हुए इस शख्स ने दावा किया है कि रविवार को आने वाला तूफान संयुक्त राज्य अमेरिका के पूर्वी तट पर "कई लोगों की जान" लेगा। उसने कहा कि साउथ कैरोलिना को इससे सबसे ज्यादा नुकसान होगा।

250 किमी / घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

250 किमी / घंटा की रफ्तार से चलेगी हवा

सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा, "मैं सभी को चेतावनी देता हूं कि मैं 2090 में एक समय यात्री हूं। 14 अगस्त, 2022 को इतिहास का सबसे भीषण तूफान दक्षिण कैरोलिना में आएगा। 250 किमी / घंटा से ज्यादा की हवा की गति वाले तूफान अरबों को नुकसान पहुंचाएगा और कई लोगों की जिंदगी छीन लेगा। सभी सुरक्षित रहें।"

6 हरिकेन साउथ कैरोलिना में आएंगे

6 हरिकेन साउथ कैरोलिना में आएंगे

शख्स ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि 6 हरिकेन (चक्रवात) साउथ कैरोलिना में आएंगे, जो जमकर तबाही मचाएंगे। सोशल मीडिया पर इस टाइम ट्रेवलर के दावे के बाद जहां कुछ लोग दहशत में है तो कुछ इसे सिर्फ कोरी अफवाह मान रहे हैं। 30 हजार से ज्यादा मेंबर वाले Time Travel नाम के ग्रुप पर इसे शेयर किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+