Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

ऐसा रहस्यमयी गांव जहां इंसान से लेकर जानवर तक सब हैं अंधे, पत्थरों पर सोते हैं लोग

नई दिल्ली। दुनिया में कई ऐसी जगह हैं जिन्हें आजतक रहस्तमयी माना जाता है। इन्हीं में से एक मैक्सिको के प्रशांत महासागरीय क्षेत्र में 'टिल्टेपैक' नामक गांव है। इस गांव में करीब 60 झोपड़ियां हैं जहां 300 के करीब रैड इंडियन रहते हैं। लेकिन इस गांव की विचित्र बात ये हैं कि यहां सभी अंधे हैं। न सिर्फ लोग बल्कि यहां पर कुत्ते बिल्ली और अन्य पालतू जानवर भी अंधे हैं।

घरों में न बिजली है न दीपक

घरों में न बिजली है न दीपक

चूंकि यहां सभी लोग अंधे हैं तो यहां के किसी भी घर में बिजली या दीपक नहीं है। वहीं दिन और रात से खास फर्क नहीं पड़ता। चिड़ियों की आवाज से मालूम होता है कि दिन हो गया है तो लोग काम पर निकल जाते हैं। शाम को जब पक्षियों की आवाजें आना बंद हो जाती हैं तो लोग अपनी झोपड़ियों की ओर चले जाते हैं। ये लोग घने जंगलों के बीच रहते हैं और सभ्यता और विकास से काफी दूर हैं।

सरकार ने करना चाहा बीमारी का इलाज लेकिन...

सरकार ने करना चाहा बीमारी का इलाज लेकिन...

यह गांव घने जंगलों के बीच है और यहां रहने वाले जापोटेक जाति के लोग विकसित समाज से काफी दूर हैं। सरकार को जब इन लोगों की इस बीमारी के बारे में मालूम हुआ तो तो उनका इलाज करने की कोशिश की गई लेकिन ये बेकार रहा। सरकार ने इन लोगों को दूसरे स्थानों पर बसाने की कोशिश की लेकिन उनका शरीर अन्य जलवायु में स्वस्थ रह सके ये संभव नहीं दिखाई पड़ा और उन्हें उनके हाल पर छोड़ देना पड़ा।

पत्थरों की झोपड़ी में रहते और पत्थरों पर ही सोते हैं

पत्थरों की झोपड़ी में रहते और पत्थरों पर ही सोते हैं

यहां के लोग पत्थर की बनी झोपड़ियों में रहते हैं और पत्थरों पर ही सोते हैं। घरो में एक छोटे से द्वार के अलावा कोई रौशनदान या खिड़की नहीं होती। यहां पैदा होने वाले बच्चे आम बच्चों की तरह पूरी तरह सामान्य होते हैं लेकिन कुछ सप्ताह के बाद ही वे भी अंधे हो जाते हैं।

यह भी पढ़ें- पंजे में चोट लगी तो मदद मांगने फार्मेसी पहुंचा कुत्ता, दवा लगवाकर इस तरह किया शुक्रिया

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+