एक साल से नहीं बनाए शारीरिक संबंध, फिर भी प्रेग्नेंट निकली TikTok स्टार, रिपोर्ट देख डॉक्टर भी हैरान
नई दिल्ली, 17 सितंबर: एक टिकटॉक यूजर सामंथा गिब्सन के साथ अजीबो-गरीब घटना हुई है। जिसकी चर्चा पूरी दुनिया में हो रही। डॉक्टर्स के मुताबिक सामंथा गिब्सन प्रेग्नेंट हैं, जबकि वो दावा कर रहीं कि उन्होंने पिछले एक साल से किसी भी पुरुष के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। उन्होंने इसका एक वीडियो भी टिकटॉक पर डाला है, जिस पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं।

पेट में हो रहा था दर्द
सामंथा के मुताबिक वो कई दिनों से बीमार थीं। साथ ही उनको उल्टियां और चक्कर भी आ रहे थे। इसके बाद वो अस्पताल पहुंचीं। डॉक्टर को उन्होंने पेट दर्द की भी बताई। जिस पर उनके कई टेस्ट करवाए गए। कुछ घंटों बाद जब उसकी रिपोर्ट आई, तो वो हैरान रह गईं। डॉक्टर ने उन्हें बताया कि वो प्रेग्नेंट हैं और उनके शरीर में कुछ हार्मोंस बहुत ज्यादा हो गए हैं। उस दौरान सामंथा को कुछ समझ नहीं आ रहा था।

दर्द की वजह से चलने में दिक्कत
सामंथा ने वीडियो में बताया कि उनको पेट में बहुत ज्यादा दर्द हो रहा था। ऐसा लग रहा था कि जैसे किसी ने दो-तीन बार उसमें छुरा घोंप दिया हो। इस वजह से वो सही से चल नहीं पा रही थीं। वहीं जब डॉक्टर ने उन्हें प्रेग्नेंट होने की बात बताई तो उनके दिमाग ने काम करना बंद कर दिया। उन्होंने तुरंत डॉक्टर को बताया कि एक साल से ज्यादा वक्त से उन्होंने किसी भी पुरुष के साथ सेक्स नहीं किया है।

स्ट्रिप टेस्ट निगेटिव
डॉक्टर्स ने उनके कुछ स्ट्रिप टेस्ट करवाए थे, जिसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन फिर ब्लड टेस्ट पर सवाल खड़े हो रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक उनके अस्पताल में सभी मशीने हाईटेक हैं। ऐसे में रिपोर्ट गलत आने का सवाल ही नहीं हो सकता है। उस दौरान तो सामंथा दवा लेकर घर आ गईं, लेकिन कुछ दिनों बाद वो दोबारा से उसी डॉक्टर को दिखाने जाएंगी।

बार-बार कह रहीं वही बात
अपने वीडियो में लगातार सामंथा प्रेग्नेंसी की रिपोर्ट को गलत बताती रहीं। साथ ही यही दावा किया कि उन्होंने लंबे वक्त से किसी के साथ सेक्स नहीं किया। ऐसे में हो सकता है कि उनकी रिपोर्ट किसी और से बदल गई हो। उन्होंने बताया कि घर आने के बाद भी उनके पेट में दर्द होता रहा। उनके घर वाले भी इस बात से काफी ज्यादा परेशान हैं। वो बस भगवान से यही मना रहीं कि जल्द ही सब कुछ सामान्य हो जाए और अस्पताल को रिपोर्ट की सच्चाई पता चले।

कई लोगों ने किया सपोर्ट
वहीं सोशल मीडिया पर भी ये वीडियो वायरल हुआ, जहां पर लोगों की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आईं। एक यूजर ने लिखा कि हो सकता है सामंथा सच में प्रेग्नेंट हों और घर वालों से बचने के लिए उन्होंने सेक्स ना करने का बहाना बनाया हो। जबकि दूसरे यूजर ने सामंथा का समर्थन करते हुए रिपोर्ट बदलने वाली बात में दम होने की बात कही। उन्होंने लिखा कि बहुत बार अस्पताल की जल्दबाजी की वजह से रिपोर्ट बदल जाती है, ऐसे में उन्हें दोबारा से ब्लड टेस्ट करवा लेना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications