VIRAL VIDEO: हिरण के सामने शांत दिखा खूंखार बाघ, हैरान करने वाला वीडियो हुआ वायरल

वायरल हो रहे वीडियो में बाघ हिरण के सामने से धीरे से निकल रहा होता है। बिना अपने शिकार पर घात लगाए और बिना हमला किए वो बेहद शांत नजर आ रहा है। वीडियो वायरल हो रहा है।

Credit: @rameshpandeyifs/twitter

जंगल की दुनिया भी बड़ी अजीबोगरीब होती है। बिल्लियों की प्रजाति की बात की जाए, तो इनसे जंगल का कोई भी जानवर पंगा नहीं लेता। यहां एक शेर है तो दूसरा सवाशेर। शेर जल्दी से किसी पर हमला नहीं करते, जब तक कि वो या तो भूखें ना हों, या फिर कोई उन्हें हमला करने के लिए मजबूर ना करे। ऐसे में अगर शिकारी जानवर भूखा हो और उसे शिकार मिल जाए, तो फिर ऐसे चांसेज बहुत कम हैं कि वो शिकार पर हमला ना करे। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शेर अपने ही शिकार के साथ मजे से चल रहा है। वो अपने शिकार को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा रहा है। वीडियो देखने में काफी हैरान कर देने वाला है।

हैरान करने वाला है वीडियो

हैरान करने वाला है वीडियो

वायरल हो रहा ये वीडियो आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक हिरन बाघ के ही पास ही बैठा हुआ है। बाघ हिरण को तवज्जो दिए बिना ही वहां से निकल जाता है। बाघ जितना हो सके, संयम बनाने की कोशिश करता है। वीडियो देखने में तो काफी हैरान करने वाला है, क्योंकि ऐसा बहुत कम ही देखने को मिलता है। अकसर शिकारी जानवर को अपने शिकार पर जबरदस्त हमला करते हुए ही देखा जाता है।

वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो उत्तराखंड फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट ने शेयर किया है, जिसे 14हजार लोगों ने देखा है। लोग टाइगर के मॉन्क बिहेवियर को देखने के बाद काफी हैरान हैं। कई लोगों ने इस वीडियो को देखने के बाद कहा कि शेर तब तक अपने शिकार पर हमला नहीं करता, जब तक कि वो भूखा ना हो।

'मॉन्क टाइगर' देखकर हो जाएंगे हैरान

'मॉन्क टाइगर' देखकर हो जाएंगे हैरान

वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एक लाख से भी ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है। लोग इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि ये पूरा क्लिप कहां है? ये हिरण के पीछे नहीं भाग रहा है बल्कि हिरण के सामने से तन के आ रहा है। एक और यूजर ने कहा कि टाइगर बड़े ही क्लीयर तरीके से हमला कर रहा है।

हिरण ने लोगों को किया इंप्रेस

हिरण ने लोगों को किया इंप्रेस

ये वाकई में हैरान कर देने वाला नजारा है, क्योंकि अपने शिकार को सामने से आता देख कोई भी शिकारी जानवर चुप नहीं बैठ सकता। हालांकि, शेर उस वक्त भूखा नहीं रहा होगा इसलिए वो हिरण पर हमला नहीं कर रहा है, बल्कि चुपचाप उसके पास से धीरे-धीरे निकल रहा है। एक यूजर ने कहा कि शेर अपने शिकार पर हमला ही करते हैं। वहीं एक ने कहा कि मैं तो हिरण को देखने के बाद इंप्रेस हो गया हूं।

Recommended Video

      Bandhavgarh Tiger Reserve : नाइट सफारी के दौरान कैमरे में कैद हुआ बाघिन का शावक, रोमांचित हुए पर्यटक

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+