Video: बंदर ने चालाकी से किया बाघ को चारों खाने चित्त, उसके शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गया था टाइगर
Video: बंदर ने अपनी चालाकी से किया बाघ को चारों खाने चित्त, शिकार के लिए पेड़ पर चढ़ गया था टाइगर
नई दिल्ली, 05 मार्च। इंसानों के पूर्वज बंदर अपने नटखट शैतानियों के जाते हैं। कई बार तो वो चलाकी से वो इंसानों की नाक में दम कर देते हैं लेकिन सोशल एक बंदर ने अपनी चतुराई से उसका शिकार करने के लिए उसके पीछे पेड़ पर चढ़े खूंखार बाघ को चारों खाने चित्त कर दिया।

बंदर का निवाला बनाने के लिए पेड़ पर चढ़ गया टाइगर
दरअसल ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । जिसमें नजर आ रहा है कि बंदर को अपना शिकार बनाने के लिए टाइगर पेड़ पर चढ़ जाता है। बंदर पेड़ के टॉप पर होता है और उस पर पेड़ पर चढ़ा बाघ घात लगाकर घूरता रहता है।

जानें कहां का है ये वीडियो
ये वीडियो रामनगर के जिम कार्बेट नेशनल पार्क का है। जहां पर बंदर और टाइगर के बीच हुए इस खेल का लाइव वीडियो वहां मौजूद फॉरेस्ट अधिकारियों ने शूट कर लिया।

मौत बंदर की ओर बढ़ रही थी लेकिन...
जंगल में पेड़ पर छलांग रहे बंदर को देखकर टाइगर उसका शिकार करने के लिए पेड़ पर चढ़ गया। धीरे-धीरे पेड़ की टहनी पर बैठे बंदर को अपना निवाला बनाने के लिए बढ़ने लगा। मौत बंदर की ओर बढ़ रही थी लेकिन वो शांत होकर वहीं बैठा रहा।

अपनी ओर आकर्षित किया
पेड़ की टहनियों की मजबूती को देखकर टाइगर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था, बंदर ने अपने पास टाइगर के आने तक बड़े ही धैर्य से काम लिया और उसे अपनी ओर आकर्षित किया।

टाइगर को ऐसे किया चारो खाने चित्त
जैसे ही वो उस पर झपटा तो बंदर पीछे की ओर छालांग लगा कर चकमा देकर भाग निकला और बंदर पर छपट्टा मारते ही टाइगर पेड़ की टहनियों में फंसता हुए ऊपर से नीचे जमीन पर गिर कर धड़ाम हो कर चारो खाने चित्त हो गया।
संकट में बंदर ने जो चतुराई दिखाई उसकी लोग कर रहे तारीफ
वायरल हो रहे इस वीडियो को देखकर लोग बंदर की समझदारी देखकर उसकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ लोग कह रहे हैं कि जब जीवन संकट में आता है तो इस बंदर के जैसे हिम्मत दिखानी चाहिए। वहीं कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि अपने दुश्मन को ऐसे ही पहले अपनी लाचारी का एहसास करवाना चाहिए और अंत में ऐसे ही उसे मात देना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications