हैरतअंगेज! 3 मगरमच्छों ने मिलकर बचाई कुत्ते की जान, नहीं देखा होगा ऐसा नजारा
एक कुत्ता अन्य कुत्तों से बचने के चक्कर में नदी में तो आ पहुंचा लेकिन यहां आकर उसे इस बात का अहसास हुआ कि वो खतरे के बीच आ गया है। लेकिन यहां आने के जो हुआ, उसने हर किसी को हैरान करके रख दिया है।
दरअसल, जंगली कुत्ते एक कुत्ते का काफी समय से पीछा कर रहे थे। इसके बाद कुत्ता थक हारकर नदी में जा पहुंचा। इस उम्मीद में कि वो जंगली कुत्तों का शिकार होने से बच जाएगा। लेकिन उसे क्या पता था कि यहां भी मौत उसका इंतजार कर रही है। लेकिन फिर जो हुआ, वो जानने के बाद हर किसी के पैरों तले जमीन खिसक रही है।

दरअसल, कुत्ता जब नदी में आ पहुंचा तो यहां तीन मगरमच्छ मौजूद थे। ये नदी के अंदर घूम रहे थे। जैसे ही ये कुत्ता नदी में कूदा, मगरमच्छ तैरते हुए उसके पास आ पहुंचे लेकिन शिकार करने नहीं बल्कि उसे बचाने। जी हांं! आपने एकदम सही पढ़ा। ये मगरमच्छ कुत्ते के शिकारी नहीं बल्कि सेवियर बनकर आए थे। इन्होने मुंह से उसे घसीटा और अपने जबड़े में उठाकर नदी किनारे ऐसी जगह ले आए, जहां दूर दूर तक जंगली कुत्ते नहीं थे। इस तरह कुत्ते की जान बच गई।

जर्नल ऑफ थ्रेटनिंग टैक्सा में वैज्ञानिकों द्वारा प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, एक असहाय कुत्ते को देखकर सबको यही लगा कि ये जल्द ही मगरमच्छों का शिकार हो जाएगा। लेकिन मामला इसके उलट ही निकला। और कुत्ता मगरमच्छों की मदद से जल्द ही पानी के बाहर सुरक्षित रूप से आ गया।
ये घटना बेहद दिलचस्प है और इसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। ऐसा नजारा बेहद कम ही देखनेको मिलता है। या यूं कहें कि देखने को मिलता ही नहीं है, तो भी कुछ गलत नहीं होगा। आमतौर पर भूखे मगरमच्छ किसी शिकार को देखकर उसपर लपक पड़ते हैं लेकिन यहां इस मामले में मगरमच्छों को देखकर लोग काफी हैरान हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications