Shocking: 5 साल से लगातार हो रहे हैं इस महिला को पीरियड, कारण बेहद डरावना
पर्थ। मासिक धर्म का दर्द केवल एक महिला ही समझ सकती है, महीने के वो पांच दिन किसी भी स्त्री के लिए काफी कष्टकारी होते हैं लेकिन सोचिए कोई महिला लगातार पांच सालों से मासिक धर्म का दर्द झेल रही हो..उस पर क्या बितती होगी। उस दर्द का अंदाजा भी हम-आप नहीं लगा सकते हैं।
लेकिन आस्ट्रेलिया के पर्थ की रहने वाली 27 साल की क्लो क्रिस्टस ऐसी ही एक महिला है जो पिछले पांच सालों से इस दर्द से गुजर रही है। जिसके कारण वो एनिमिया की शिकार हैं। पेशे से आर्ट डायरेक्टर क्रिस्टस ने जब अपनी दुख भरी कहानी दुनिया को बतायी तो सबके रोंगटे खड़े हो गये।
दरअसल क्रिस्टस ब्लीडिंग की आजीवन बीमारी विलेब्रैंड डिजीज से पीड़ित है जिसके बारे में मेडिकल साइंस को काफी जानकारी नहीं हैं। क्रिस्टस को 14 बरस की आयु में पहली बार पीरियड्स हुए थे उसके बाद ये लगातार होने लगा, जिसे पहले तो उन्होंने कैजुअली ट्रीट किया लेकिन जब परेशानी बढ़ गई तो उन्होंने डॉक्टर्स को दिखाया और कई टेस्ट होने के बाद क्रिस्टस को अपने रोग के बारे में पता चला। क्रिस्टस ने कहा कि मासिक के कारण उन्हें काफी दर्द और शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा है।
लगातार पांच साल तक यानी कि 19 साल तक ब्लीडिंग का दर्द झेलने के बाद उन्हें थोड़ी सी राहत की खबर मिली क्योंकि तब उन्हें एक मेडिसिन मिल गई थी जिसे खाने के बाद 12 घंटे तक रक्त स्त्राव बंद रहता है, लेकिन ये अस्थायी इलाज है, आज क्रिस्टस 27 बरस की हैं। वो अपने रोग के इलाज के बारे में पता लगाने के लिए कई देशों के चक्कर लगा चुकी हैं लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।
क्रिस्टस ने कहा कि उन्हें डॉक्टर यूटर्स को निकलवाने की सलाह देते हैं और कहते हैं कि इसके बाद वो पूरी तरह से सही हो जायेंगी लेकिन क्रिस्टस ने ऐसा करने से मना कर दिया है, उनका कहना है कि उन्हें नहीं पता कि उन्हें बच्चे होंगे कि नहीं लेकिन गर्भाशय निकलवाकर वो अधूरी औरत नहीं बनना चाहतीं। फिलहाल, क्रिस्टस इस बीमारी के बारे में जागरुकता के लिए कई कैंपेन चला रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications