खौफनाक VIDEO:सांप ने मुंह से उगला दूसरा जिंदा सांप, हिम्मत हो तभी देखें वीडियो
सांप के मुंह से निकला दूसरा जिंदा सांप। वीडियो देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
नई दिल्ली। सांप का नाम सुनकर लोगों के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। लेकिन आज सांप का ऐसा वीडियो हम आपको दिखाने जा रहे हैं, जो बेहद खतरनाक है। यकीन मानिए इससे पहले सांप का ऐसा वीडियो आपने पहले कभी नहीं देखा होगा। दो सांपों का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में जो नजारा दिखता है उसपर आसानी से यकीन कर पाना संभव नहीं, लेकिन घटना बिल्कुल सच्ची है। आखिरी स्लाइड में देखें वीडियो...

सांप को निगल गया सांप
इस वीडियो को हाल ही में यूट्यूब पर अपलोड किया गया है,जिसमें एक सांप अपने मुंह से दूसरे सांप को उगल रहा है। जी हां सांप एक पूरे सांप को निगल चुका था,लेकिन निगलने के थोड़ी देर बाद ही उसने उसे उगलना शुरू कर दिया. सबसे हैरानी की बात तो ये थी कि जिस सांप को उसने उगला वो भी जिंदा था।

सांप ने उगला जिंदा सांप
यूट्यूब यूजर क्रिस्टोफर रेनोल्डस ने इस वीडियो को रिकॉर्ड कर उसे अपलोड किया। उन्होंने इस वीडियो के बारे में लिखा है कि मैं और मेरी पत्नी अपनी मां के घर से निकल रहे थे कि तभी उनकी नजर इस सांप पर पड़ी। उन्होंने गाड़ी रोककर इस सांप का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। उन्होंने लिखा है कि उन्होंने जो भी वीडियो रिकॉर्ड किया वो शायद अब तक का सबसे वाहियात वीडियो हो, लेकिन ये बेहद ही दिलचस्प और हैरान कर लेने वाला वाकया है।

वायरल हुआ वीडियो
वीडियो 28 अप्रैल को अपलोड किया गया है। इस वीडियो को खबर लिखे जाने तक 388,386 लोगों ने देख लिया है। लोग सांप द्वारा सांप को निगले जाने पर हैरानी जता रहे हैं। लोग हैरान है कि कैसे सांप के पेट से निकला हुआ सांप इतनी देर तक जिंदा रहा।

सांप ने निकला प्लास्टिक बोतल
हाल ही में गोवा के करवेम-कनकोना में एक सांप प्लास्टिक की बोतल निगल गया था, जिसे उस ने खाना समझकर निगला था, लेकिन बाद में उसने उसे उगल दिया। देखें वीडियो...












Click it and Unblock the Notifications