ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए लड़की ने किया ऐसा काम कि सुनकर उड़ जाएंगे आपके होश, वायरल हुआ फॉर्मूला
नई दिल्ली। एक लड़की ने अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड पाने के लिए कुछ ऐसा किया कि जानने वालों के होश उड़ गए। ब्वॉयफ्रेंड पाने का लड़की का ये फॉर्मूला सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लड़की ने खुद ट्वीटर पर अपनी कहानी शेयर की, जिसके बाद मिनटों में ही उसकी लव स्टोरी वायरल हो गई।

रिपोर्ट के मुताबिक हैली रॉबिन्स नाम की लड़की ने अपने लिए ब्वॉयफ्रेंड पाने के मकसद से 6 साल पहले एक बॉल पर अपना नंबर और नाम लिखकर समुद्र में फेंक दिया था। उसे उम्मीद थी कि उसे किसी न किसी का मैसेज आएगा, लेकिन 6 सालों तक किसी का कोई संदेश नहीं आया। लेकिन अचानक 6 साल बीत जाने के बाद हैली के पास संदेश आया। लड़के ने अपना नाम एडम बताया और लिखा कि उसे वो बॉल समुद्र के किनारे मिला। फिर क्या था दोनों के बीच बातें आगे बढ़ीं और हैली ने उनसे स्नैपचैट पर आने को कहा।
हैली इस उम्मीद में थी कि वो जिससे बातें कर रही है वो कोई लड़का है, लेकिन स्नैपचैट ने उसकी आंखें खोल दी। दरअसल एडम की स्नैपचैट आईडी का नाम agordan97 था, लेकिन उसमें नाम ऐश्ले लिखा था, जिस के बाद हैली ने एडम से सच्चाई पूछी। एडम से सच-सच बता दिया कि वो लड़का नहीं बल्कि लड़की है। उसका नाम एश्ले है और वो ही लड़का बनकर उससे बातें कर रही थी। हैरी की 6 साल के इंतजार के बाद शुरू हुई लव स्टोरी थोड़ी देर में ही खत्म हो गई। हैरी की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। लोगों ने हैली की इस लव स्टोरी को खूब पसंद किया।












Click it and Unblock the Notifications