आवारा कुत्ते न छोटी सी बच्ची पर किया हमला, वायरल Video देख रूह कांप जाएगी
Viral Video: आपने कई बार गली के कुत्तों को लोगों पर हमला करते देखा होगा। कई मामले दिल दहला देने वाले होते हैं। सड़क पर घूम रहे आवारा जानवर कब किसपर हमला कर दें, कोई नहीं जानता। एक क्लिप इन दिनों वायरल हो रहा है, जिसमें एक आवारा कुत्ते ने लड़की पर हमला कर दिया।
मामला है उत्तर प्रदेश के बरेली का, जहां कुत्ते के काटने की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरान है। सड़क पर दो लड़कियां खड़ी थीं, जिनमें से एक लड़की सड़क के दूसरी ओर जा रही होती है और एक छोटी सी बच्ची सड़क के किनारे पर खड़ी होती है।

इतने में पास से गुजर रहा एक कुत्ता छोटी बच्ची पर अचानक हमलावर हो जाता है। एक्स पर Gharkekalesh नाम के अकाउंट से ये क्लिप शेयर किया गया है, जो जमकर वायरल हो रहा है। क्लिप के कैप्शन में लिखा है कि ये बहुत खतरनाक लग रहा है। एक आवारा कुत्ते ने सड़क पर लड़की पर हमला कर दिया।
क्लिप काफी डरा देने वाला है, जिसमें देखा जा सकता है कि कुत्ता बुरी तरह से बच्ची को नोच रहा है। जब लोगों ने बच्ची के चिल्लाने और रोने की आवाज सुनी तो सबलोग इकट्ठे हो गए। इसके बाद उन्होंने कुत्ते को भगाया। सोशल मीडिया पर दिल दहला देने वाला ये क्लिप तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग काफी हैरान हैं।












Click it and Unblock the Notifications