जूड़े को सांप से बांधकर मॉल में घुसी महिला, Video वायरल

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

नई दिल्ली, 24 दिसंबर। सोशल मीडिया पर आए दिन अजीबो-गरीब वीडियोज वायरल होते रहते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है। वीडियो में एक लड़की शॉपिंग मॉल में घूमती हुई दिखाई दे रही है। पूरी वीडियो में फोकस केवल लड़की के बालों पर है, पता है क्यों। दरअसल इस लड़की ने अपने बालों का जूड़ा बनाने के लिए किसी रबर बैंड का नहीं बल्कि सांप का प्रयोग किया है।

जूड़े को सांप से बांधकर मॉल में घुसी महिला

जूड़े को सांप से बांधकर मॉल में घुसी महिला

जी हां, इस खूबसूरत बाला ने अपने बालों को सांप से बांध रखा है। वीडियो देखकर लगता नहीं कि किसी ने महिला के सिर पर उस सांप को देखा होगा। सांप को बालों में बांधे वह पूरे मॉल में घूमती दिखाई दे रही है। हैरानी की बात ये है कि ये एक जिंदा सांप है।

वीडियो पर आ रहे ढेरों व्यूज और कमेंट

वीडियो पर आ रहे ढेरों व्यूज और कमेंट

इस वीडियो को snake._.world नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर ने शेयर किया है। वीडियो को अब तक 15,800 बार देखा जा चुका है और इसे 800 लोगों ने लाइक किया है।

इस अटपटे जूड़े पर नहीं गई किसी की नजर

इस अटपटे जूड़े पर नहीं गई किसी की नजर

वीडियो में लड़कि बिना किसी की परवाह किए मॉल में खुसती हुई दिखाई देती है। इस दौरान उसके सिर पर एक सांप साफ दिखाई दे रहा है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है। इस वीडियो पर ढेरों कमेंट आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा किसी ने लड़की के असामान्य हेयरबैंड को नोटिस क्यों नहीं किया। हालांकि यह वीडियो कहां का है इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है, लेकिन लोगों को यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। आप भी देखें यह वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+