क्या आपने देखी साही की Z+ सिक्योरिटी? खूंखार शिकारी से बच्चों को ऐसे बचाया
Porcupines gives security to babies: वायरल वीडियो में साही का जोड़ा जिस तरह से अपने बच्चों को जिस तरह की सुरक्षा दे रहा है, वो दिल जीतने वाला है।

इंसान अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए क्या कुछ नहीं करते। कहते हैं मां-बाप से बढ़कर कुछ भी नहीं होता। ये बात सिर्फ इंसानों ही नहीं बल्कि जानवरों में भी देखी जाती है। जहां बच्चों की रक्षा की बात आती है, जानवर हमेशा इंसानों से भी ज्यादा अलर्ट दिखाई पड़ते हैं। वायरल हो रहे एक वीडियो में ऐसा ही कुछ देखा जा सकता है। वीडियो में स्याही अपने बच्चों को खूंखार शिकारी से जिस तरह बचाते हैं, वो वाकई दिल जीत लेने वाला है।

साही के सामने आया खूंखार शिकारी
वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा साही का जोड़ा अपने दो बच्चों के साथ सड़क पार कर रहा होता है। इतने में सामने से खूंखार शिकारी आ जाता है। बाघ साही के बच्चों को खाने की पूरी कोशिश करता है। लेकिन मजाल.. कि खा सके। साही का जोड़ा छोटे छोटे 2 बच्चों को प्रोटेक्ट करने में अपनी जान की भी बाजी लगाता नजर आ रहा है।
वायरल हुआ वीडियो
खतरनाक साही से पंगा लेने से बाघ भी डरता नजर आ रहा है। साही के खतरनाक कांटे देखकर बाघ भी कभी-कभी पीछे हटता है लेकिन भूखा शिकारी फिर भी बच्चों पर हमला करने से बाज नहीं आता। बाघ बार-बार साही के बच्चों पर हमला करने और उन्हें मारने की कोशिश करता है। लेकिन साही का जोड़ा अपने बच्चों को बचाने में किसी तरह की ढील नहीं छोड़ता।

साही ने बच्चों को दी Z+ सिक्योरिटी
मां-बाप के प्यार का अहसास दिलाने वाला ये प्यारा सा वीडियो आईएएस अफसर सुप्रिया साहू ने शेयर किया है। साही अपने बच्चों को Z+ सिक्योरिटी दे रहे हैं ताकि कोई भी शिकारी ऐसे ही हाथ ना डाल सके। जितनी बहादुरी से साही लड़ रहे हैं, वो अविश्वसनीय है।

'प्रकृति का मजबूत संदेश'
वीडियो को 3 लाख से भी ज्यादा लोगों ने देखा है। एक यूजर ने कहा कि ये प्रकृति और भगवान के बीच का एक मजबूत संदेश देता क्लिप है। प्यार के लिए साही के माता-पिता अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए खूंखार तेंदुए का सामना कर रहे हैं। वीडियो में पता नहीं लग सका कि आखिरी में क्या हुआ है, जिसके बाद एक यूजर ने लिखा कि उम्मीद है कि साही के बच्चे बच गए होंगे।

बेहद खतरनाक होता है साही
बताते चलें कि दिखने में छोटा सा जीव साही काफी खतरनाक होता है। इसके शरीर पर 30 हजार से भी ज्यादा कांटे हो सकते हैं। कई बार पुराने कांटों की जगह नए कांटे उगने लगते हैं तो साही पुराने कांटों को निकाल फेंकती है। साही एक ऐसा जानवर है जो बिना कारण कभी किसी पर हमला नहीं करता। जब भी उसे खतरे का अहसास होता है, वो अपने कांटे से दुश्मन पर हमला करता है, जिससे कभी कभी दुश्कम की मौत भी हो सकती है।
Recommended Video













Click it and Unblock the Notifications