50 सालों से साधु ने एक हाथ को रखा है ऊपर, हैरान कर देगी इसकी वजह...
आपने कई ऐसे लोग देखे होंगे, जो भगवान को अपना समय और कई सारी ऐसी चीजें, जो उनके लिए बहुत मायने रखती हैं, समर्पित कर देते हैं। त्याग और समर्पण की भक्ति हर किसी के बस की बात नहीं होती। योगी और साधु ये ऐसे शब्द हैं, जो हर किसी के नाम पर नहीं भाते और ना ये हर किसी को कहा जा सकता है।
आज हम बात कर रहे हैं एक योगी की, जो पिछले कई सालों से अपना एक हाथ ऊपर उठाए हुए हैं। 50 साल होने वाले हैं और योगी जी ने अपना हाथ यूं ही उठाया हुआ है। हाथ की हालत कुछ ऐसी हो गई कि ये सूख कर कांटा सा दिखने लगा है। योगी के हाथ में खून का दौरा भी चलना बंद हो गया है। हाथ उठाए योगी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं।

साधु ने अपने आराध्य देव शिव भगवान को अपना ये हाथ समर्पित किया है। ये साधु एक ऐसे इंसान हैं, जिन्होंने सांसारिक इच्छाओं का त्याग कर दिया है। बताते चलें कि साधु की शादी भी हुई थी और इस शादी से उनके तीन बच्चे भी थे। वे नई दिल्ली में क्लर्क के तौर पर काम करते थे। इसके बाद अचानक साल 1970 में उन्होंने अपनी जिंदगी को बदलने का फैसला लिया और अपनी नौकरी से भी इस्तीफा दे दिया।
इसके बाद वे अपने बच्चों और परिवार से भी अलग हो गए। अपनी गहन प्रतिबद्धता ने उन्हें भगवान शिव को खुद को समर्पित करने का विचार किया। इसके बाद से उन्हें अकसर आदिम योगी भी कहा जाता है। उनके इस बलिदान और समर्पण ने उन्हें ये उपाधि दी है।
साधु की कई सारी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई हैं। एक हाथ ऊपर उठाए लोग यही सोच रहे हैं कि कैसे कोई एक हाथ ऊपर उठाकर इतने सालों तक रह सकता है। साधु अब हाथ नीचे चाह कर भी नहीं कर सकते। उनका कहना है कि अगर किसी ने ऐसा करने की कोशिश भी की तो उन्हें बहुत दर्द होगा। शारीरिक ही नहीं बल्कि आध्यात्मिक भी।












Click it and Unblock the Notifications