'मैं खुशनसीब हूं कि 40 साल छोटी लड़की मेरी गर्लफ्रेंड बनी, लेकिन.....'

नई दिल्ली: 'प्यार अंधा होता है' ये कहावत तो आपने सुनी होगी। अब सोशल मीडिया पर इसका उदाहरण देखने को मिल रहा है। जहां एक बुजुर्ग को 25 साल की लड़की से प्यार हो गया। वो दोनों रिलेशन में काफी खुश हैं। सोशल मीडिया पर वो आए दिन तस्वीरें और वीडियो पोस्ट करते रहते हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके रिश्ते पर सवाल उठाने लगे और उन्हें जमकर ट्रोल किया।

40 साल का है अंतर

40 साल का है अंतर

इस कपल ने सोशल मीडिया पर 'द किंग एंड क्विन ऑफ ब्लैकजैक' नाम से अकाउंट बना रखा है, जहां पर वो अपने वीडियो-फोटोज पोस्ट करते रहते हैं। वैसे तो आधिकारिक रूप से दोनों ने कभी अपनी उम्र नहीं बताई, लेकिन उन्होंने एक बार ये जरूर बताया था कि उनमें 40 साल का अंतर है। जिस वजह से उनके रिश्ते पर बहुत से लोग सवाल उठा रहे हैं।

जमकर करते हैं पार्टी

जमकर करते हैं पार्टी

बुजुर्ग शख्स के मुताबिक वो जो फोटो-वीडियो डालते हैं, वो शॉर्ट 'डॉक्यूमेंट्री ऑफ लव' है। वो खुद को खुशनसीब समझते हैं कि 40 साल छोटी लड़की उनकी गर्लफ्रेंड बनी। आमतौर पर कपल में एज गैप 2-4 साल या फिर अधिकतम 5-10 साल होता है। वैसे इतना एज गैप होने के बाद दोनों काफी खुश नजर आते हैं। वो दोनों साथ में कैसीनो जाते हैं और आए दिन पार्टी भी करते हैं।

लोगों ने उठाए ये सवाल

लोगों ने उठाए ये सवाल

बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने लड़की की उम्र 25 साल के आसपास बताई है। कई ट्रोलर्स ने कहा कि लड़की ने उस शख्स की प्रॉपर्टी के लिए उसे फंसाया है, जबकि एक अन्य ने कमेंट कर लिखा कि ये उसके लाइफ इंश्योरेंस और बॉन्ड के पैसे हड़पना चाहती है। जिस वजह से वो बुजुर्ग के साथ रिलेशन में है।

लोगों ने किया सपोर्ट

लोगों ने किया सपोर्ट

वैसे बहुत से लोग ऐसे भी हैं, जो उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। एक शख्स ने जवाब देते हुए लिखा कि वो शख्स आकर्षक है, आप उसे पैसे से क्यों जोड़ रहे हैं? जबकि दूसरे शख्स ने लिखा कि उम्रदराज मर्द ही आपको लेडी की तरह ट्रीट करते हैं और बहुत ज्यादा प्यार करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+