मरे हुए लोगों के कपड़े बेचने के लिए महिला ने खुद को बनाया जॉम्बी, वायरल हुआ ये अनोखा आइडिया
नई दिल्ली। लोग अपने व्यवसाय को बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह के विज्ञापन का सहारा लेते हैं, वहीं कुछ अजीबोगरीब तरह से अपने प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक अनोखा आइडिया इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। थाईलैंड के फेत्चबुन में रहने वालीं ऑनलाइन रिटेलर कानित्था थोंग्नाक (Kanittha Thongnak) मर चुके लोगों के कपड़े बेचती हैं, हाल ही में उन्होंने अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए कुछ ऐसा किया जिससे वह सोशल मीडिया पर चर्चा का केंद्र बन गई हैं।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ महिला का अनोखा आइडिया
32 साल की कानित्था थोंग्नाक इंटरनेट पर मरे हुए लोगों द्वारा पहले गए कपड़ों को बेचती हैं, उन्हें अपना व्यवसाय काफी पसंद हैं। वह कपड़ों की बिक्री बढ़ाने और ग्राहकों का ध्यान आकर्षित करने के लिए कुछ ना कुछ नया करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने ग्राहकों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए खुद को जॉम्बी (Zombie) की तरह ड्रेसअप किया। उन्होंने अपने आप को एक जॉम्बी की तरह दिखाने के लिए कई तरह के मेकअप का भी सहारा लिया।

मृत लोगों के कपड़े बेचने के लिए महिला बनी जॉम्बी
जॉम्बी की तरह तैयार होने के बाद वह वाकई बहुत डरावना दिख रही थीं। दिलचस्प बात यह है कि खुद को सोशल मीडिया पर लाइव स्ट्रीम कर कानित्था थोंग्नाक ने जॉम्बी के रूप में ही मृत लोगों के कपड़ों को बेचना शुरू किया। उनका यह आइडिया लोगों को काफी पसंद आया, कई यूजर्स ने उनसे कपड़े भी खरीदे। वह देर रात अपने ऑनलाइन सेशन में इसी तरह कपड़े बेचती हैं, इस दौरान वह ये भी बताती है कि कपड़े के मालिक की मौत किस प्रकार हुई थी।

जॉम्बी बनने के बाद बढ़ी कपड़ों की बिक्री
जॉम्बी की तरह वायरल होने के बाद कानित्था थोंग्नाक के ऑनलाइन ग्राहकों की संख्या काफी बढ़ गई है। कानित्था ने बताया कि सभी कपड़े मृत लोगों के हैं, जो अलग-अलग कारणों से मारे गए थे। जब से मैंने डरावना मेकअप पहनना शुरू किया तब से फेसबुक लाइव पर ऑनलाइन जुड़ने वाले लोगों की संख्या पांच से छह हजार तक बढ़ गई है। हॉरर फिल्मों, भूत और आत्माओं को लेकर लोगों की उत्सुकता, कम कीमत में ब्रांडेड कपड़े और सबसे बड़ी बात कानित्था के जॉम्बी लुक ने सोशल मीडिया पर उनके बिजनेस को नई गति प्रदान की है।

इस तरह आया मृत लोगों के कपड़े बेचने का आइडिया
कानित्था बताती है कि उन्होंने इंटरनेट के माध्यम से मेक-अप स्किल्स सीखा, वह 3.2 अमेरिकी डॉलर (238 भारतीय रुपया) में एक कपड़ा ऑनलाइन बेच देती हैं। मरे हुए लोगों के कपड़े बेचने का आइडिया उन्हें तब आया जब वह पहली बार किसी के अंतिम संस्कार में शामिल हुई थीं और उन्होंने देखा कि परंपरा के अनुसार मृतक के कपड़ों को जलाया जा रहा है। कानित्था ने बताया कि मृतकों के लिए प्रार्थना करने के बाद अंतिम संस्कार करने वाले महंत से कपड़े ले लेती हैं, बिक्री के बाद वह अपनी आय का कुछ हिस्सा बौद्ध मंदिरों को भी दान करती हैं।

डरावनी-थीम वाली वस्तुएं भी बेचती है महिला
कानित्था की एक ग्राहक अनु कौशोम से जब पूछा गया कि उन्हें मृत लोगों के कपड़े पहनकर कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा, 'मैं बहुत पहले से कपडे़ खरीद रही हूं, अभी जो पहना है वह भी कानित्था से खरीदा गया है। यह सामान्य कपड़ों की तरह है, मैंने अपने पति के लिए भी ऐसे कपड़े खरीदे हैं।' मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कानित्था कपड़ों के अलावा हस्तनिर्मित डरावनी-थीम वाली वस्तुओं को भी बेचती हैं। इनमें जॉम्बी गुड़िया भी शामिल हैं। कानित्था ने पाया कि कुछ लोग ऐसी चीजों को खरीदने के बहुत इच्छुक होते हैं।
यह भी पढ़ें: #WomenHaveLegs: सोशल मीडिया पर अनोखा आंदोलन, एक घटना की वजह से शॉर्ट्स में तस्वीरें शेयर कर रहीं महिलाएं
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट?












Click it and Unblock the Notifications