हत्यारा इंटरनेट! बूट कैंप से लौटी बेटी ने कर दी मां की हत्या

नई दिल्ली। इंटरनेट की लत एक बीमारी बन चुकी है। खासकर चीन में बुरी तरह से इंटरनेट के आदी हो चुके लोगों की तादात काफी बढ़ चुकी है। इसी इंटरनेट डि‍सऑर्डर को छुड़ाने के लिए चीन में बूट कैंप चलाए जा रहे हैं। लेकिन बूट कैंप में भेजे जाने के बाद भी किशारों की मनोदशा पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

internet

इसी का एक नमूना चीन के हिलॉगझियांग में देखने को मिला, जहां एक 16 साल की किशोरी ने बूट कैंप से वापस आने के बाद अपनी मां की हत्या कर दी। 16 साल की चेंग झिरन बुरी तरह से इंटरनेटी के लत की गिरफ्त में आ गई थी। इसी बीमारी की वजह से उस ने पहले अपने पिता पर चाकू से हमला किया था। इस हमले के बाद उसका परिवार इतना डर गया कि उन्होंने चेंग को बूट कैंप भेजने का फैसला किया।

बूट कैंप का असर

इस फैसले ने चेंग के मन पर परिवार के प्रति नफरत भर दी। चेंग जब 4 महीने बाद घर लौंटी तो उसने पैसों के लिए अपनी मां को घर में बी बंधक बना लिया। चीनी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 16 सितंबर को उनसे मां को रस्सी के सहारे कुर्सी से बांध दिया और आंटी से फिरौती की रकम मांगी। आंटी ने उसकी मांग भी मान ली, लेकिन चेंग जब मां को कुर्सी से खोलने गई तो पाया कि उसकी मां की मौत हो चुकी है। भूख-प्यास की वजह से उसकी मां ने दम तोड़ दिया। मां की मौत के बाद चेंग ने खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

इंटरनेट की गिरफ्त में चीन

आपको बता दें चीन में 200 से ज्यादा बूट कैंप चलाए जा रहे हैं, जो चीन में इंटरनेट डि‍सऑर्डर का इलाज कर रही है। इनमें से कई केम्‍प मि‍लि‍ट्री या आर्मी कंम्‍पों के माहौल से प्रभावि‍त हैं। मरीजों का ध्‍यान कंप्‍यूटर से हटाने के लि‍ए उन पर कठोर अनुशासन रखा जाता है। कई बार उसे शारि‍रि‍क यातना भी दी जाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+