टीचर्स और स्टूडेंट ने पुराने दिनों को किया याद, वायरल हुआ 'Golden Days' का वीडियो

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग शिक्षिका और उसका बुजुर्ग हो चुका स्टूडेंट एक दूसरे के साथ पुराने दिनों को याद करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

 Video viral

Teachers and student video: बचपन की यादें कभी नहीं भुलाई जा सकती। खासकर अगर यादें आपके स्कूल के वक्त से जुड़ी हुई हों। स्कूल में टीचर्स का यूं मारना और डांटना किसे याद नहीं होगा। ऐसा ही एक स्टूडेंट सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बना हुआ है, जो अपनी शिक्षक के साथ नजर आ रहा है। स्टूडेंट और शिक्षक दोनों ही काफी बूढ़े हो चुके हैं। इन दोनों का ही वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
(वीडियो-नीचे)

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बुजुर्ग हो चुकीं शिक्षिका अपने स्टूडेंट के हाथ पर छड़ी से मारती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो @samrendrash नाम के यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टीचर अपने स्टूडेंट को छड़ी से बार-बार मार रही है। और दोनों ही काफी मुस्कुराते हुए दिख रहे हैं।

ट्विटर पर शेयर किया गया ये वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है और वे इसपर जमकर रिएक्ट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि ये बहुत ही प्यारा है। ऐसे ही शिक्षकों के साथ-साथ साल कैसे बीतते हैं, पता ही नहीं चल पाता। टीचर्स की बहुत याद आती है।

वाकई वीडियो बहुत प्यारा है और लोगों का दिल जीत रहा है। सभी लोगों की स्कूल से जुड़ी बेहद सारी मेमोरीज होती हैं, जो वक्त बीतने के साथ बहुत ही ज्यादा याद आती हैं। सोशल मीडिया पर शेयर किए जाने वाले इन वीडियोज से हर कोई रिलेट कर पाता है क्योंकि कभी ना कभी स्कूल लाइफ को सभी लोगों ने एन्जॉय किया होता है।

यहां देखें वीडियो...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+