तंजानिया के भाई-बहन पर अब छाया शाहरुख के 'जालिमा' गाने का फीवर, Video शेयर कर किंग खान के लिए कही ये बात

तंजानिया के भाई-बहन पर अब छाया शाहरुख के 'जालिमा' गाने का फीवर, Video शेयर कर किंग खान के लिए कही ये बात

मुंबई, 30 नवंबर: अगर आप सोशल मीडिय पर एक्टिव हैं तो आपने तंजानिया के भाई-बहन के वायरल वीडियो जरूर देखे होंगे। हाल ही तंजानिया के भाई-बहन की जोड़ी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​और कियारा आडवाणी के शेरशाह के गाने ''रतन लाम्बियां'' को गाया था। वीडियो को कियारा ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो खूब वायरल हुआ था। इस वीडिया का जादू अभी लोगों पर से पूरी तरह उतरा भी नहीं था कि तंजानिया के कंटेंट क्रीएटर किली पॉल ने दोबारा इंटरनेट पर धूम मचा दी है। इनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह शाहरुख खान और माहिरा खान की फिल्म रईस का गाना ''जालिमा'' गाते दिख रहे हैं। ये वीडियो फिर से एक बार जमकर वायरल हो रहा है।

बिना अटके एक ही टेक में गाया पूरा गाना

बिना अटके एक ही टेक में गाया पूरा गाना

तंजानिया के कंटेंट क्रीएटर किली पॉल ने गाना बिना अटके या बिना किसी शब्द को भूले एक ही टेक में गाया है। सोशल मीडिया पर लोगों को हैरानी हो रही है कि कैसे किली पॉल शानदार ढंग से गाने को बिना लड़खड़ाए या एक शब्द भूले बिना लिप-सिंक कर रहे हैं। वीडियो ने एक बार फिर नेटिजन्स का ध्यान खींचा है और इसे 221k से अधिक बार देखा गया है। 'जालिमा' गाना शाहरुख खान और माहिरा खान पर फिल्माया गया है।

वीडियो को शेयर कर शाहरुख खान के लिए लिखी ये बात

वीडियो को शेयर कर शाहरुख खान के लिए लिखी ये बात

इस वीडियो को शेयर करते हुए तंजानिया के कंटेंट क्रीएटर किली पॉल ने एक प्यार कैप्शन भी लिखा है। किली पॉल ने लिखा है,''शाहरुख खान के मेरे पसंदीदा गीतों में से ये एक है। बहुत-बहुत धन्यवाद मेरे सभी भारतीय लोगों को। आपका प्यार और समर्थन आसमान से परे है और आगे आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मुझे आपके समर्थन और प्यार की जरूरत है।''

लोगों ने भी कहा- भारत की तरफ से आपको ढ़ेर सारा प्यार

लोगों ने भी कहा- भारत की तरफ से आपको ढ़ेर सारा प्यार

किली पॉल का ये वीडियो सोशल मीडिया पर भारत में तेजी से वायरल हो रहा है। शाहरुख के फैंस और भारतीय यूजर्स को ये वीडियो पंसद आ रहा है। कई लोगों ने कमेंट कर लिखा है कि '' किली पॉल आपको भारत की ओर से बहुत सारा प्यार। आप ऐसे ही वीडियो बनाते रहिए।'' एक यूजर ने लिखा, ओह-ओह लिप-सिंक हिंदी गाने का वो भी। ये देखना हमारी खुशी है। भारत से ढेर सारा प्यार आपको।''

बता दें कि जालिमा 2017 की फिल्म रईस का एक गाना है। इसे अरिजीत सिंह और हर्षदीप कौर ने गाया है। गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+