बार्बी डॉल बनने के लिए महिला 13 साल की उम्र से करवा रही सर्जरी, लाखों खर्च करने के बाद दिखती है ऐसी
बार्बी डॉल बनने के लिए महिला 13 साल की उम्र से करवा रही सर्जरी, लाखों खर्च करने के बाद दिखती है ऐसी
स्वीडन, 07 मार्च: बार्बी डॉल जैसा खूबसूरत दिखने का शौक इन दिनों विदेशों में काफी प्रचलन में है। कई महिलाएं और लड़कियां इन दिनों सर्जरी करवा कर बार्बी डॉल जैसी दिखने की कोशिश कर रही हैं। ऐसा ही एक मामला स्वीडन में देखने को मिला है। स्वीडन की 21 साल की स्टेफनी मुलिक 13 साल की उम्र से खुद को बार्बी डॉल जैसी दिखने की कोशिश में लगी हैं। खुद को "बार्बी डॉल'' कहने वाली स्टेफनी मुलिक प्लास्टिक सर्जरी पर हजारों पाउंड हर साल खर्च करती हैं। स्टेफनी मुलिक 13 साल की उम्र से प्लास्टिक सर्जरी करवा रही हैं।

13 साल की उम्र में करवाया पहला लिप फिलर
डेली स्टार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक स्टेफनी मुलिक ने बार्बी डॉल जैसा बनने का सपना बचपन में ही देखा था। स्टेफनी मुलिक का कहना है कि 13 साल की उम्र में उन्होंने अपना पहला लिप फिलर करवाया था। उसके बाद से ये महिला हर साल £14,000 यानी 14.19 लाख सर्जरी के लिए खर्च करती हैं।

बार्बी डॉल को देखकर मिलती है प्रेरणा
स्टेफनी मुलिक ने कहा कि जब वह 17 साल की हुई तो उस वक्त उसने कई तरह की सर्दरी और बोटोक्स करवा लिया था। स्टेफनी मुलिक का कहना है कि, ''17 साल की उम्र में मुझे पहली बार लगा कि मैं अब बहुत तक बार्बी की तरह दिखने लगी हूं। बार्बी की तरह दिखने में मुझे सबसे अधिक मदद लिप फिलर्स से मिली। लिप फिलर की वजह से मैंने खुद को अच्छा महसूस कराया। स्टेफनी ने कहा कि बड़े होंठ होने से उसे गुड़िया लुक हासिल करने में मदद मिलती है, मुझे प्रेरणा Bratz और बार्बी से आती है।''

'होंठ, ठुड्डी से लेकर दांत भी बदल दिए इस महिला ने...'
स्टेफनी मुलिक अब 21 साल की हैं, उनका कहना है कि 13 साल की उम्र से लेकर अब तक उन्होंने अपने होंठ, ठुड्डी, गाल, भौहें और जॉलाइन तक बदल ली है। इसके साथ-ही-साथ उसने अपने मुस्कान की रेखाएं और दांत भी बदल दिए हैं।

ब्रेस्ट से लेकर बट इम्प्लांट्स तक की है योजना
स्टेफनी मुलिक का कहना है कि उन्होंने अपना ब्रेस्ट साइज भी बढ़ाया है और भविष्य में वो और भी कई तरह की सर्जरी करने की योजना बना रही हैं। स्टेफनी मुलिक भविष्य में रिब रिमूवल सर्जरी, एक फेसलिफ्ट, बट इम्प्लांट्स, हिप इम्प्लांट्स, बुक्कल फैट रिमूवल और सिलिकॉन लिप इम्प्लांट्स की तैयारी करा रही हैं।

अब महिला ने बताया पहले कैसी दिखती थीं
स्टेफनी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर लिखा, "जीवन में मेरा लक्ष्य खुद का और केवल खुद का सबसे अलग बनाना है।'' महिला ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वह अभी और पहले की तस्वीरों को दिखा रही हैं। महिला ने कहा कि भविष्य में सर्जरी को ना करवाने की उसकी कोई योजना नहीं है। हालांकि कई लोगों ने इंस्टा पर कमेंट कर महिला से पूछा है कि ये सब तक चलेगा, महिला का कहना है कि उनकी प्लास्टिक सर्जरी को जल्द रोकने की कोई योजना नहीं है।

'मैं सिर्फ सुंदर दिखना चाहती हूं...'
21 वर्षीया स्टेफनी अपनी पूरी जिंदगी सुंदरता की दुनिया में डूबी रही, उनकी मां और चाची दोनों ब्यूटीशियन के रूप में काम करती हैं। स्टेफनी ने 2020 में ब्यूटी स्कूल भी जाकर कहा कि उसने ऐसा इसलिए किया ताकि वह खुद को इंजेक्शन लगा सके।
स्टेफनी बोलीं, "मैं स्वीडन के एक छोटे से शहर में रहती हूं और मुझे हमेशा सुंदरता पसंद है। मेरी मां ने जीवन भर एक ब्यूटीशियन के रूप में काम किया और मेरी चाची फिलर्स और बोटॉक्स के साथ काम करती हैं, इसलिए विषय मेरे लिए कभी भी अलग नहीं था।''












Click it and Unblock the Notifications