24 घंटे में 571 लोगों के बाल काटकर सूरत की इस महिला ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड

सूरत की रहने वाली शीतल शाह ने 24 घंटे में 571 लोगों के बाल काटकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया।

सूरत। सूरत की रहने वाली एक महिला ने अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। पेशे से ब्यूटीशियन का काम करने वाली शीतल शाह ने 24 घंटे में 571 लोगों के बाल काटकर अपने नाम नया रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया

 Surat-based hairdresser sets the Guinness record most haircuts in 24 hours

शीतल 24 घंटे तक लगातार कैंची पकड़े रही और 571 लोगों के बाल काट कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम शामिल कर लिया। इससे पहले ये रिकॉर्ड लंदन के एक कपल के नाम था जिन्होंने 24 घंटे में 521 लोगों के बाल काटे थे, लेकिन अब सूरत की शीतल शाह ने उन्हें पीछे छोड़ते हुए ये रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।

अपने इस अनोखे रिकॉर्ड से उत्साहित शीतल कहती हैं कि उन्हें इस बात का बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि ऐसा कुछ कर पाएंगी, लेकिन उनके पति ने उनका हौंसला बढ़ाया। शीतल ने कहा कि वो हमेशा से कुछ अलग करना चाहती थी।

उन्होंने इस बारे में अपने पति से बात की तो उन्होंने इस रिकॉर्ड को बनाने की बात कही। शीतल ने पति की बात मानते हुए इस बारे में गिनीज बुक के अधिकारियों से बात की। उन्होंने शीतल के अनुरोध को मान लिया। शीतल ने शनिवार को 9 बजकर 14 मिनट से बाल काटना शुरू किया और रविवार सुबह 9 बजकर 14 मिनट तक लगातार बाल काटती रही। शीतल ने अपने इस रिकॉर्ड के लिए अपने सैलून के कर्मचारियों का धन्यवाद दिया और कहा कि उनके बिना मैं ये काम नहीं कर पाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+