स्टाइल का कोई साइज नहीं होता! इस महिला ने कर दिखाया, प्लस साइज में सेलेब्रिटी को देती है मात
रोम, 6 अप्रैल। फैशन की चर्चा हो और साइज की बात न हो ऐसा कैसे हो सकता है। लेकिन अब ये बात पुरानी हो चुकी है। नया जमाना है जो कहता है कि स्टाइल का कोई साइज नहीं होता। ये बात सिर्फ कहने की नहीं है बल्कि कुछ ऐसे भी हैं जिन्होंने इसे कर दिखाया है। इटली की केटी स्टर्नियो उनमें से ही एक हैं। 41 वर्षीय बॉडी एक्सेपटेंस एडवोकेट केटी स्टर्नियो की इंस्टा फीड पर एक नजर डालिए तो ये बात साबित भी हो जाती है।

2015 में शुरू की थी सुपर साइज द लुक सीरीज
2015 के बाद से ही केटी ने अपनी सुपर साइज द लुक सीरीज शुरू की थी। इस सीरीज के जरिए केटी किसी सेलेब्रिटी की पोशाक को चुनती हैं और फिर उसी ड्रेस को प्लस साइज पर पहनकर पोस्ट करती हैं। केटी इस मुहिम के माध्यम से इस मिशन को बढ़ावा दे रही हैं कि "स्टाइल का कोई साइज नहीं होता।"

साइज को लेकर लोगों को करती हैं प्रेरित
केटी का कहना है कि साइज को लेकर जागरूकता बढ़ाने और दूसरों को अपनी स्किन को लेकर आत्मविश्वास भरने और आराम पाने में मदद करने की उम्मीद करती हैं। केटी कहती हैं मैं हर किसी को फैशन के साथ मस्ती करने और रुझानों के साथ अधिक जोखिम लेने के लिए प्रेरित करना चाहती हूं।

बॉडी को स्वीकार करने की मुहिम
केटी कहती हैं कि मैं उन लोगों को प्रोत्साहित करती हूं जो साइज को लेकर चिंतित रहते हैं कि वह क्या पहनें जिसमें वह बुरे न दिखें। ऐसे लोगों को केटी बताती हैं कि हमें अपनी बॉडी को स्वीकार करना चाहिए।

टैबू से निकलिए बाहर
केटी ये बताती हैं कि शरीर को लेकर उन नियमों को दरकिनार करना चाहिए जो समाज ने हमारे दिमाग में टैबू की तरह भर दिया है। केटी ऐसे लोगों को खांचे के बाहर निकलकर सोचने की सलाह देती हैं।

इंस्टा पेज पर शेयर करती हैं फोटो
केटी का कहना है कि वह ऐसी चीजें करके दिखाना चाहती हैं जिसके बारे में लोग सोच भी नहीं सकते कि ऐसा भी किया जा सकता है। केटी के इंस्टा पेज पर साफ नजर आता है तो उन्होंने कई सेलेब्रिटी के लुक को फॉलो करते हुए उसी तरह की ड्रेस में फोटो शेयर किए हैं।












Click it and Unblock the Notifications