'बेगानी शादी में बच्चे दीवाने...' बगल से निकली बारात, तो बच्चों ने जमकर लगाए ठुमके

वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि सामने से बारात जा रही होती है और इधर स्कूल के बच्चे अपनी बस में पतली कमरिया गाने पर जमकर थिरक रहे हैं। दिल जीतने वाला वीडियो लोगों को काफी पसंद आ रहा है।

Credit: @_SoulfulGirl

Kid Dancing Video: सच कहते हैं कि बचपन कभी लौट कर नहीं आता। इस उम्र में ना तो किसी की शर्म होती है ना ही कोई डर। बस जो मन में आए वही करने का जी करता है। बचपन में अकसर सभी लोग बेगानी शादी में खूब मजे करते हैं। क्योंकि इस उम्र में किसी का खौफ नहीं होता। लेकिन बड़े होकर ऐसी हरकतें करने से पहले इंसान के मन में 100 तरह के ख्याल आ जाते हैं। हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो में कुछ ऐसा ही नजर आ रहा है, जिसमें छोटे बच्चे स्कूल बस में ढोल नगाड़ों की ताल पर जमकर थिरक रहे हैं। बच्चों का ये वीडियो दिल जीत लेने वाला है।

वीडियो में नजर आ रहा है कि सड़क के किनारे बारात खड़ी है, जो ढोल की ताल पर थिरक रही है। सड़क पर और भी वाहन चलते हुए नजर आ रहे हैं। पास से स्कूल बस भी गुजर रही है। देखते ही देखते स्कूल बस में बैठे बच्चे ढोल की आवाज सुनने के बाद खूब थिरकने लगते हैं। वीडियो बहुत प्यारा है और लोगों का दिल जीत रहा है।

यहां देखें वीडियो...


ये शानदार क्लिप @_SoulfulGirl नाम की एक यूजर ने ट्विटर पर शेयर किया है, जिसमें कैप्शन लिखा है कि बेगानी शादी में...बच्चे दीवाने। जिंदगी का असली मजा तो इसी उम्र में आता है। वीडियो में येल्लो कलर की बस खड़ी नजर आ रही है। क्लिप में पतली कमरिया गाना बजता हुआ सुनाई दे रहा है।

क्लिप को हजार से भी ज्यादा लोगों ने देखा है और कई लोगों ने इसपर रिएक्शन भी दिया है। एक यूजर ने कहा कि स्टडी के प्रेशर में बच्चे थोड़ा एन्जॉय कर रहे हैं। ये वीडियो बहुत ही प्यारा है। एक ने कहा कि बच्चे मन के सच्चे। एक यूजर ने कहा कि दीवाने हम भी थे कभी। एक तीसरे ने कहा कि बचपन ही सब से अच्छा होता है पूरी जिंदगी में।

वीडियो देखने के बाद लोग जमकर इसपर रिएक्शन दे रहे हैं। वाकई मासूम बच्चों का ये वीडियो बेहद प्यारा है। एक तरह बाराती और दूसरी तरफ छोटे-छोटे प्यारे बच्चे इस शानदार गाने पर जमकर थिरक रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद किसी को भी अपना बचपन याद आ जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+