Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अमेरिका के फ्लोरिडा में मिली नर स्पर्म व्हेल की लाश, पेट से निकला प्लास्टिक कचरे का भंडार

नई दिल्ली, मई 15। समुद्र के अंदर गंदगी फैलाना समुद्री जीव जंतुओं के लिए कितना घातक हो सकता है इसका एक उदाहरण अमेरिका के फ्लोरिडा से सामने आया है, जहां फ्लोरिडा के तट पर 47 फीट लंबी एक स्पर्म व्हेल की लाश मिली है। इस स्पर्म व्हेल के पेट से काफी कूड़ा-करकट बरामद हुआ है, जिसमें प्लास्टिक के बैग और थैलियां सबसे अधिक हैं। एक्सपर्ट ने दावा किया है कि प्लास्टिक का सामान खाने से ही स्पर्म व्हेल की मौत हो गई।

एक्सपर्ट को व्हेल के पेट से मिले प्लास्टिक बैग

एक्सपर्ट को व्हेल के पेट से मिले प्लास्टिक बैग

Mirror.co.uk की खबर के मुताबिक, फिश एंड वाइल्डलाइफ रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफडब्ल्यूसी) ने बताया कि 47 फीट लंबी नर स्पर्म व्हेल की बॉडी USA के फ्लोरिडा में कीज तट से मिली है। संस्थान के एक्सपर्ट ने इस व्हेल के शव का परीक्षण किया तो व्हेल के पेट के अंदर कई प्रकार के प्लास्टिक बैग मिले हैं।

कैसे हुई व्हेल की मौत?

कैसे हुई व्हेल की मौत?

विशेषज्ञों की टीम भी यह देखकर हैरान रह गई कि मृत स्पर्म व्हेल के पेट में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा मिला हुआ था। वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि हो सकता है कि व्हेल अपने पेट में प्लास्टिक कचरे के कारण ठीक से खाना नहीं खा पा रही होगी, जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई। हालांकि विशेषज्ञों को इस बात का अंदेशा है कि फ्लोरिडा की झीलों और अन्य पानी के सोर्स से समुद्र में गिरने वाला कचरा यहां के जीव जंतुओं को खत्म कर रहा है। प्लास्टिक की बोतलें और डिब्बे अक्सर समुद्री जीव जंतु निगल जाते हैं, जिसके कारण उनकी मौत हो रही है।

जांच में जुटे एक्सपर्ट

जांच में जुटे एक्सपर्ट

सेंट पीटर्सबर्ग फ्लोरिडा में स्थित एफडब्ल्यूसी के एक्सपर्ट ने कहा है कि हम व्हेल के शरीर से कुछ सैंपल लेकर आगे की जांच कर रहे हैं, जिससे कि उसकी मौत की वजह का पता लगाया जा सके। एक्सपर्ट ने कहा है कि व्हेल के पेट से मिले कचरे की उत्पत्ति का भी पता लगाया जाएगा कि वो कहां से और कैसे उसके पेट तक पहुंचा। व्हेल का शव मिलने के बाद से वैज्ञानिक चिंतिंत है कि कहीं समुद्र में रहने वाले अन्य जीव जंतु भी इसी तरह ना मारे जाएं।

सबसे बड़ी दांत वाला जानवर होती है यह व्हेल

सबसे बड़ी दांत वाला जानवर होती है यह व्हेल

आपको बता दें कि स्पर्म व्हेल दुनिया की सबसे बड़ा दांत वाला जानवर है। स्पर्म व्हेल के लगभग 50 दांत होते हैं और सभी बहुत बड़े होते हैं। व्हेल के हर दांत का वजन तकरीबन 1 किलो होता है। इसके कुल वजन की बात करें तो लगभग यह व्हेल 40 हजार किलोग्राम की होती है। वहीं मादा व्हेल का वजह 14 हजार किलोग्राम के करीब होता है। छोटे 'पिग्मी स्पर्म व्हेल' और बहुत छोटे 'बौने स्पर्म व्हेल' भी होते हैं। स्पर्म व्हेल के सिर में एक अंग को शुक्राणुजून कहा जाता है। यह तेल से भरा होता है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: संबंध बनाने के लिए 4 सांपों ने घर पर जमाया कब्जा, तभी पहुंचा मालिक और.....

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+