Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

VIDEO: संबंध बनाने के लिए 4 सांपों ने घर पर जमाया कब्जा, तभी पहुंचा मालिक और.....

नई दिल्ली: अजगर सबसे खतरनाक जानवरों में से एक हैं, लेकिन इनको इंसानों का शिकार करते बहुत कम ही देखा गया है। ये रिहायशी इलाकों से दूरी बनाए रखते हैं, लेकिन जब इसका इंसानों से सामना होता है, तो ये ज्यादातर मामलों में पहले हमला नहीं करते। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के एक घर में चार अजगरों ने कब्जा जमा लिया, इसके पीछे की वजह हैरान करने वाली थी। (वीडियो-नीचे)

आलिशान घर में घुसे थे अजगर

आलिशान घर में घुसे थे अजगर

दरअसल एक शख्स ने सनशाइन कोस्ट पर बुडेरिम में अपना आलिशान घर बना रखा था। वहां पर उसे चार अजगर एक साथ दिखे, जिसके बाद उस शख्स की हालत खराब हो गई। आनन-फानन में उसने रेस्क्यू दल को बुलाया। बाद में उन सांपों को बाहर तो कर दिया गया, लेकिन जब दल ने उसे अजगर के आने की वजह बताई तो वो हैरान रह गए।

मेटिंग के लिए वहां पर पहुंचे

मेटिंग के लिए वहां पर पहुंचे

सांप पकड़ने वाले शख्स के मुताबिक प्रजनन के लिए सांप भी शारीरिक संबंध बनाते हैं। इस वजह से उन्हें एकांत वाली जगह चाहिए। चारों सांप मेटिंग (शारीरिक संबंध) के लिए घर में घुस आए थे, ताकि वो प्रजनन कर सकें। इस वजह से वो बाहर भी नहीं जा रहे थे। बाद में उनकी टीम ने सभी को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

सोफे पर मजे से घूमते दिखे

सोफे पर मजे से घूमते दिखे

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि सांपों ने पूरे घर में कब्जा जमा रखा था। एक सांप बलकनी में लकड़ी के फ्रेम पर नजर आया, जबकि दूसरा सोफे पर घूम रहता था। इसी तरह दो अन्य अजगर भी आराम से घर में घूम रहे थे। काफी देर खोजने के बाद सभी को पकड़ लिया गया।

खाली घर सांपों की पहली पसंद

खाली घर सांपों की पहली पसंद

सांप पकड़ने वाले शख्स ने बताया कि प्रजनन के मौसम के दौरान किसी ना किसी के घर में सांप दिख जाते हैं, जिस वजह से उन्हें रेस्क्यू के लिए जाना पड़ता है। कुछ सांप बड़े होते हैं, जो आसानी से मिल जाते हैं लेकिन छोटे सांपों को खोजने में उन्हें मशक्कत करनी पड़ती है। सांप इंसानों से दूर रहने की कोशिश करते हैं, लेकिन जो घर खाली रहते हैं वो उनके संभोग के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+